लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत

By भाषा | Updated: January 25, 2021 23:36 IST

Open in App

जम्मू, 25 जनवरी जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को सेना का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) 'ध्रुव' आपात स्थिति में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेंद्र मिश्रा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पठानकोट से आ रहा हेलीकॉप्टर जिले की लखनपुर बेल्ट में सैन्य क्षेत्र में आपात स्थिति में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने कहा कि घटना में हेलीकॉप्टर के दो पायलट घायल हो गए। उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक पायलट की बाद में मौत हो गई।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ''एक दुखद समाचार मिला है। हमारे एक पायलट की मौत हो गई है।''

उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी हासिल की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण