लाइव न्यूज़ :

सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान के अधिकारी ने कहा- सीमा पार इस्तेमाल हो रहे ड्रोन, इधर आए तो मार गिराएंगे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 25, 2019 18:23 IST

सीमा पार पाकिस्तान में भारत के खिलाफ रची जा रही साजिशों के तहत ड्रोन के इस्तेमाल की सुगबुगाहट के बारे में सेना के अधिकारी ने जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा पार पाकिस्तान में भारत के खिलाफ रची जा रही साजिशों के तहत ड्रोन के इस्तेमाल की सुगबुगाहट के बारे में सेना के अधिकारी ने जानकारी दी है। सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अलोक कलेर ने मीडिया से कहा, ''ऐसी खबरें आ रही है कि सीमा पार ड्रोन इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

सीमा पार पाकिस्तान में भारत के खिलाफ रची जा रही साजिशों के तहत ड्रोन के इस्तेमाल की सुगबुगाहट के बारे में सेना के अधिकारी ने जानकारी दी है। सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अलोक कलेर ने मीडिया से कहा, ''ऐसी खबरें आ रही है कि सीमा पार ड्रोन इस्तेमाल किए जा रहे हैं, इन ड्रोन की ढोने की क्षमता बहुत कम है। हमारे पास ऐसे ड्रोन की पहचान करने के लिए सिस्टम और क्षमताएं हैं। अगर हमारी ओर एक भी ड्रोन आएगा तो वायुसेना और थलसेना उसे नष्ट कर देगी।''

बता दें कि पिछले दिनों पंजाब पुलिस ने छापा मारकर एक बड़ा आतंकी हमला नाकाम कर दिया था। पाकिस्तान ने पिछले दिनों सीमावर्ती इलाके खेमकरण में ड्रोन के जरिये पंजाब में हथियार भेजे थे, जिसकी खेप पंजाब पुलिस ने बरामद कर ली थी। पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने भारत-पाक सीमा स्थित झब्बाल इलाके से ड्रोन बरामद किया था।

पुलिस ने खुलासा किया था कि आतंकियों के मंसूबे माधोपुर सैन्‍य छावनी को निशाना बनाने की थी। 

ड्रोन मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार खलिस्‍तानी आतंकियों से पूछताछ कर खुलासा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी मात्रा में हथियारों जखीरे के साथ दबोचे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के आतंकियों ने गिरफ्तारी से पहले ड्रोन को जलाने की कोशिश की थी। 

ड्रोन की क्षमता के बारे में कहा जा रहा है यह एके-47 रायफल आसानी से उड़ाकर ला सकता है। बरामद ड्रोन का वजन 10 किलो बताया जा रहा है।

टॅग्स :भारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्सपाकिस्तानजम्मू कश्मीरइमरान खानधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?