लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख नरवणे ब्रिटेन व इटली की यात्रा पर रवाना

By भाषा | Updated: July 4, 2021 15:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे रविवार को ब्रिटेन और इटली के चार दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए। उनकी यात्रा का मकसद दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाना है।

सेना ने कहा कि जनरल नरवणे सैन्य सहयोग को बढ़ाने के तरीकों का पता लगाने के लिए दोनों देशों के समकक्षों एवं वरिष्ठ सैन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।

सेना ने कहा कि नरवणे अपनी यात्रा के पहले चरण में ब्रिटेन के रक्षा मंत्री, रक्षा प्रमुख (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ), चीफ ऑफ जनरल स्टाफ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत करेंगे। उसने कहा कि वह सेना के विभिन्न फॉर्मेशन्स का भी दौरा करेंगे जहां वह आपसी हित के मुद्दों पर वैचारिक आदान-प्रदान करेंगे। सेना ने एक बयान में कहा, “अपनी यात्रा के दूसरे चरण में (सात और आठ जुलाई) के दौरान सेना प्रमुख इटली के रक्षा प्रमुख और सेना के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे।”

सेना ने कहा, “इसके अतिरिक्त सेना प्रमुख प्रसिद्ध शहर कैसिनो में भारतीय सेना के स्मारक का भी उद्घाटन करेंगे और रोम के सेचिंगोला में इतालवी सेना के ‘काउंटर आईईडी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में उन्हें विभिन्न पक्षों से अवगत कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"