लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश के अपने समकक्षों से बातचीत की

By भाषा | Updated: June 30, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर टेलीफोन पर अलग-अलग बातचीत की।

सेना ने कहा कि जनरल नरवणे की ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रिचर्ड एम बर के साथ बातचीत द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर केंद्रित थी।

यह बातचीत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पीटर डटन के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने को लेकर टेलीफोन पर बातचीत के लगभग एक महीने बाद हुई।

पिछले साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के बीच एक ऑनलाइन शिखर सम्मेलन के दौरान, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया था और साजोसामान सहयोग के लिए सैन्य ठिकानों तक पारस्परिक पहुंच के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

सेना ने ट्वीट किया, ‘‘सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बांग्लादेश सेना के प्रमुख जनरल एस एम शफीउद्दीन अहमद के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के पहलुओं पर चर्चा की।’’

यह वार्ता वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया की बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा के समापन के एक दिन बाद हुई।

कोरोना वायरस महामारी के बावजूद पिछले छह महीनों में दोनों पक्षों के बीच कई यात्राएं हुई हैं। वर्ष 2021 में बांग्लादेश की मुक्ति की 50वीं वर्षगांठ और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू