लाइव न्यूज़ :

सेना ने 350 हल्के टैंक खरीदने की प्रक्रिया शुरू की

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल भारतीय सेना ने करीब 350 हल्के टैंक चरणबद्ध तरीके से खरीदने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू की ताकि पहाड़ी इलाकों में लड़ने की क्षमता को मजबूत किया जा सके।

सेना ने टैंको को खरीदने के लिए अनुरोध पत्र (आरएफआई) जारी किया जिन्हें ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत प्राप्त करने की योजना है।

आरएफआई के मुताबिक हल्के टैंक और उसके उपकरण में विभिन्न परिस्थितियों एवं खतरों में परिचालन की क्षमता होनी चाहिए।

इससे पहले रक्षा और सुरक्षा संस्थान में मौजूद सूत्रों ने बताया कि टैंको को पहाड़ी इलाकों में तैनात करने के लिए खरीदा जा रहा है जिनमें चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएएसी) के कुछ सेक्टर शामिल हैं।

आरएफआई में कहा गया कि रक्षा मंत्रालय व्यापक प्रौद्योगिकी को अधिग्रहित करने को इच्छुक है जिनमें टैंक का निर्माण भी शामिल है।

इसमें कहा, ‘‘भारतीय विकास एजेंसी मंच के डिजाइन और प्रौद्योगिकी पर मालिकाना हक रखेगी ताकि ‘आत्मनिर्भर भारत ’ की उपलब्धि को सुनिश्चित किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos