लाइव न्यूज़ :

सशस्त्र सेना झंडा दिवस : राजस्थान के राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान किया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 18:04 IST

Open in App

जयपुर, सात दिसंबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान किया।

सरकारी बयान के अनुसार सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक व ब्रिगेडियर (सेनि.) वी.एस. राठौड ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल मिश्र से मुलाकात की। राठौड़ ने राज्यपाल मिश्र के प्रतीकात्मक झंडा लगाकर सहयोग राशि प्राप्त की।

राज्यपाल श्री मिश्र ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर देश के बहादुर जवानों और उनके परिजनों का आभार प्रकट किया। उन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले शहीदों को नमन भी किया।

ब्रिगेडियर राठौड़ ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात की और उन्हें प्रतीकात्मक झंडा (बैज) लगाया। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के लिए अंशदान किया।मुख्यमंत्री गहलोत ने जनता से देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जांबाज सैनिकों तथा उनके परिजनों के कल्याण के लिए यथासंभव सहयोग करने का आह्वान किया है।

गहलोत ने कहा कि यह दिन देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले हमारे बहादुर सैनिकों तथा शहीदों के परिजनों के प्रति सदैव सम्मान का भाव रखने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर मौजूद राज्य मंत्रीरिषद् के अन्य सदस्यों तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन ने भी सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के लिए अंशदान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण