लाइव न्यूज़ :

Kanpur Zoo: अलग होने के बाद पहली बार सारस से मिलने पहुंचे आरिफ, 'दोस्त' को देख खुशी से बेचैन हुआ पंक्षी-करने लगा.... देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 12, 2023 10:41 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब सारस आरिफ से अलग हुआ था तब वह सही से खाना नहीं खा रहा था। इस बात की जानकारी जब आरिफ को मिली तो उसने कहा है कि "अगर सारस मेरी फोटो देख लेगा तो वह अपने आप खाना शुरू कर देगा।"

Open in App
ठळक मुद्देसारस और आरिफ का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आरिफ सारस से मिलने के लिए कानपुर चिड़ियाघर गए हुए है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही वन विभाग ने आरिफ से सारस को अगल कर कानपुर चिड़ियाघर में रखे है।

लखनऊ:  सोशल मीडिया पर आरिफ खान और सारस का वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। आरिफ से अलग होने के बाद ये सारस का एक ताजा वीडियो है जिसमें इस पंक्षी की खुशी देखी जा रही है। दरअसल, करीब एक साल पहले आरिफ ने घायल हालत में इस सारस को पाया था जिसके बाद उसने सारस की मदद की और देखते ही देखते दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। 

इस बीच वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दोनों को अलग होना पड़ा और वन विभाग ने इस सारस को कानपुर के चिड़ियाघर में रखा है। ये वीडियो यहीं का है जब आरिफ सारस से मिलने के लिए चिड़ियाखाना गया था। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है जिसे लेकर लोग खूब चर्चा भी कर रहे है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि जैसे ही आरिफ कानपुर चिड़ियाघर में जाता है और उसका सारस दोस्त उसे देखता है, वह खुशी से झूमने लगता है। सारस को एक जगह से दूसरी जगह खुशी से झूमते हुए देखा गया है। यही नहीं सारस को इतनी खुशी थी कि वह पंख फड़फड़ा रहा था मानो वह उड़ने की कोशिश कर रहा हो। 

इधर आरिफ भी सारस को देखता जा रहा था और वह यह भी देख रहा था कि उसके आने से वह कितना प्रसन्न हुआ है। आरिफ एक बार सारस को देख रहा था तो एक बार वह कैमरे की ओर देख रहा था। दोनों एक दूसरे के इतने पास भी होकर वे एक दूसरे को छु नहीं पाए। इस बीच ऐसी खबरे भी थी कि आरिफ से अलग होने के बाद सारस सही से खा नहीं रहा है। इस पर आरिफ का जवाब भी आया है कि "अगर सारस मेरी फोटो देख लेगा तो वह अपने आप खाना शुरू कर देगा।"

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के कैलाश नाथ यादव द्वारा शेयर किया गया है। वीडिओ में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी (Amethi) के आरिफ खान (Arif Khan) को अपने दोस्त से मिलते हुए देखा गया है। यह वही आरिफ है जिसने कथित तौर इस सारस की जान बचाई थी और फिर दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। लेकिन वन विभाग के नियमों के अनुसार, दोनों को अलग होना पड़ा और आज आरिफ अपने घर में और सारस को कानपुर चिड़ियाघर में रखा गया है। 

इस वीडियो को सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भी शेयर किया गया है जिन्होंने लिखा है कि "जो लोग समझते हैं नफ़रत भर देंगे दिलों में, उन्हें नहीं पता मोहब्बत क़ुदरती होती है… और क़ुदरत के ख़िलाफ़ जाने वाले कहाँ कभी कामयाब होते हैं।" यही नहीं इंटरनेट यूजर्स भी इस पर कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि "एक बेजुबान की मोहब्बत देखिए...महीनों दिनों बाद जब कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे आरिफ को दोस्त सारस ने देखा तो उसकी खुशी का आलम देखने लायक था। इस नफरत के दौर में बेजुबान मोहब्बत समझता है पर ये नफरती नहीं ! अफसोस।"

 

टॅग्स :कानपुरसमाजवादी पार्टीवायरल वीडियोअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी