लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में रेस्तरां खोलने के लिए पर्यटन विभाग की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर आतिथ्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर उस नियम को समाप्त कर दिया जिसके तहत शहर में रेस्तरां खोलने के लिए पर्यटन विभाग से मंजूरी को जरूरी बनाया गया था।

दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने कारोबारी सुगमता बढ़ाने के लिए दिल्ली में रेस्तरां के लिए मंजूरी लेने संबंधी नियम को समाप्त कर दिया।

पर्यटन सचिव मनीषा सक्सेना द्वारा जारी आदेश में कहा गया दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए फैसले के तहत तुरंत प्रभाव के साथ पर्यटन विभाग द्वारा ‘स्टैंड एलोन रेस्तरां’ को दी जाने वाली अनुमति के नियम को खत्म कर दिया गया है ।

रेस्तरां संचालकों ने सात अक्टूबर को केजरीवाल के साथ बैठक में कई तरह की मंजूरी, नियमन और लाइसेंस के मुद्दे उठाए थे । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिल्ली में रेस्तरां इंडस्ट्री के लिए कारोबारी सुगमता बढ़ाने के उद्देश्य से बाधाओं को हटाने का निर्देश दिया था।

बयान में कहा गया कि जून 2003 के पहले रेस्तरां को अनुमति देने की योजना को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय देशभर में लागू करता था। हालांकि, 30 जून 2003 से यह योजना समाप्त कर दी गयी और राज्यों को अपना दिशा-निर्देश खुद तैयार करने को कहा गया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है