लाइव न्यूज़ :

एमआरएनए पर आधारित जेनोवा के कोविड-19 टीके के दूसरे या तीसरे चरण के परीक्षण को मंजूरी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 18:43 IST

Open in App

जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने मंगलवार को कहा कि जेनोवा बायो फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के भारत के पहले एमआरएनए-आधारित कोविड-19 टीके एचजीसीओ19 के दूसरे/तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण को मंजूरी दे दी गई है।पुणे स्थित जैव प्रौद्योगिकी कंपनी जेनोवा ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) को वैक्सीन के पहले चरण के अध्ययन का अंतरिम नैदानिक ​​​​डेटा प्रस्तुत किया था। वैक्सीन सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) ने पहले चरण के अंतरिम आंकड़ों की समीक्षा की और पाया कि अध्ययन में शामिल लोगों के लिये टीका सुरक्षित, सहनीय और प्रभावकारी रहा। एमआरएनए संक्रामक रोगों के बचाने के नए प्रकार के टीके हैं। ये टीके हमारी कोशिकाओं को सिखाते हैं कि प्रोटीन कैसे बनाया जाता है, जो हमारे शरीर के अंदर एक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को सक्रिय करता है। जेनोवा बायो फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के सीईओ संजय सिंह ने कहा, ''एमआरएनए पर आधारित हमारे कोविड-19 टीके एचजीसीओ19 को पहले चरण में सुरक्षित पाए जाने के बाद, जेनोवा का ध्यान दूसरे/तीसरे चरण का निर्णायक नैदानिक ​​परीक्षण शुरू करने पर है।'' डीबीटी की सचिव और बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्रियल रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल (बीआईआरएसी) की अध्यक्ष रेणु स्वरूप ने कहा कि यह देश के स्वदेशी वैक्सीन विकास मिशन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, और यह कोरोना वैक्सीन के विकास मामले में विश्व पटल पर भारत की स्थिति मजबूत करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट60 वर्षीय मां को फर्श पर धक्का देकर मार डाला, पुत्र शेर अली अरेस्ट

भारतManikarnika Ghat: आप सांसद संजय सिंह-पप्पू यादव समेत 8 लोगों पर मुकदमा, मणिकर्णिका घाट को लेकर सोशल मीडिया पर एआई निर्मित तस्वीरें, वीडियो प्रसारित करने के आरोप

भारतचुनाव आयोग को एसआईआर करने का कोई अधिकार नहीं है: संजय सिंह

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos