लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में नए न्यायाधीश की नियुक्ति, कलकत्ता उच्च न्यायालय में पांच अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:54 IST

Open in App

प्रणय वर्मा को बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वर्मा की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। कानून मंत्रालय की अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। एक अन्य अधिसूचना के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि के डी भूटिया, रबींद्रनाथ सांमत, सुगत मजूमदार, बिवास पटनायक और आनंद कुमार मुखर्जी को कलकत्ता उच्च न्यायालय में बतौर अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में मजूमदार और पटनायक की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल की अवधि के लिए होगी। इसके मुताबिक, '' के डी भूटिया, रबींद्रनाथ सांमत और आनंद कुमार मुखर्जी का कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने के बाद क्रमश: चार मई, 2022, 23 जून, 2023 और चार अगस्त 2022 तक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतMP हाईकोर्ट पीठ ने शाजापुर कलेक्टर को लगाई फटकार, हलफनामा देने का आदेश

भारतMP News: महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, 16 अवैध इमारतें जमीदोज; हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतसरदार सरोवर विस्थापितों की जमीन पर हाईकोर्ट की सख्ती, रजिस्ट्री के आदेश से सरकार पर 500 करोड़ से ज्यादा का बोझ

भारतइंदौर में नहीं जलेगा सोनम का पुतला, MP हाईकोर्ट ने ‘शूर्पणखा दहन’ कार्यक्रम पर लगाई रोक

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?