लाइव न्यूज़ :

डिग्री देने के अलावा छात्रों के प्लेसमेंट पर भी ध्यान दें विश्वविद्यालय: खट्टर

By भाषा | Updated: September 9, 2021 20:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ सितंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री बांटने के संस्थान नहीं बनने चाहिए, बल्कि उन्हें ‘प्लेसमेंट’ पर भी ध्यान देना चाहिए।

यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, खट्टर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही छात्रों को नैतिक शिक्षा भी दी जानी चाहिए, ताकि उनके अंदर देशभक्ति का संचार हो।

खट्टर राज्य में कुलपतियों और निजी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों की एक दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

सत्र की अध्यक्षता राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यहां हरियाणा राज भवन में की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल तथा हरियाणा उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर बी के कुठियाला भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों को केवल डिग्री देने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि छात्रों के प्लेसमेंट पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई कदम उठा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos