लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता होंगे अनुराग श्रीवास्तव, रवीश कुमार की लेंगे जगहः सूत्र 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 6, 2020 10:05 IST

इथियोपिया में राजदूत के रूप में अपना कार्यभार संभालने से पहले अनुराग श्रीवास्तव ने MEA के वित्त प्रभाग का नेतृत्व किया था, उन्हें मंत्रालय के लगभग 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के वार्षिक बजट को संभालने का काम सौंपा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय विदेश सेवा (IFS) के अनुराग श्रीवास्तव विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता के रूप में रवीश कुमार का स्थान लेंगे।श्रीवास्तव वर्तमान में इथियोपिया और अफ्रीकी संघ में भारतीय राजदूत हैं।

भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अनुराग श्रीवास्तव विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता के रूप में रवीश कुमार का स्थान लेंगे। वह अगले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंगे। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है। श्रीवास्तव वर्तमान में इथियोपिया और अफ्रीकी संघ में भारतीय राजदूत हैं। अनुराग श्रीवास्तव 1999 बैच के अधिकारी हैं।

कहा जा रहा है कि रवीश कुमार को क्रोएशिया में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया जा सकता है। इथियोपिया में राजदूत के रूप में अपना कार्यभार संभालने से पहले अनुराग श्रीवास्तव ने MEA के वित्त प्रभाग का नेतृत्व किया था, उन्हें मंत्रालय के लगभग 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के वार्षिक बजट को संभालने का काम सौंपा गया था। श्रीवास्तव ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग में राजनीतिक विंग का भी नेतृत्व किया है।

Sources: Anurag Srivastava, Indian Foreign Service (IFS) to replace Raveesh Kumar as the spokesperson of Ministery of External Affairs (MEA). pic.twitter.com/8MPoWwuYD9

— ANI (@ANI) March 6, 2020

भारतीय विदेश मंत्रालय के रूप में रवीश कुमार ने 4 अगस्त, 2017 को पद ग्रहण किया था। कुमार MEA के सबसे युवा आधिकारिक प्रवक्ता हैं। उन्होंने इससे पहले फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में भारत के महावाणिज्यदूत के रूप में कार्य किया था।

टॅग्स :अनुराग श्रीवास्तव आईएएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'गिलगित-बाल्टिस्तान को अस्थायी प्रांतीय दर्जा देकर अपने अवैध कब्जे को छुपाने की कोश‍िश कर रहा है पाकिस्तान', भारत ने कहा-खाली करो हमारा इलाका

भारत'नागरिक क्षेत्रों से होता है आतंकवादियों की घुसपैठ का समर्थन', MEA ने कही ये बात

भारतभारत को उम्मीद, चीन सीमा पर पूरी तरह तनाव खत्म करने के लिए गंभीरता से मिलकर काम करेगा

भारतवंदे भारत मिशन के तहत 10 लाख से अधिक भारतीय विदेश से लौटे, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

भारतराम मंदिर पर पाकिस्तान ने की टिप्पणी तो भारत ने दिया जवाब- 'आतंकवाद फैलाने वाला देश को...'

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई