बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने देर रात ट्वीट कर लिखा- कश्मीर के समाधान की शुरुआत हो चुकी है

By आदित्य द्विवेदी | Published: August 5, 2019 08:25 AM2019-08-05T08:25:57+5:302019-08-05T08:25:57+5:30

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर कश्मीरी पंडित हैं। वो कश्मीर मसले पर अपने आवाज उठाते रहते हैं।

Anupam Kher Tweeted Kashmir Solution has begun | बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने देर रात ट्वीट कर लिखा- कश्मीर के समाधान की शुरुआत हो चुकी है

अनुपम खेर ने लिखा- कश्मीर के समाधान की शुरुआत हो चुकी है

Highlightsबॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट किया है कि कश्मीर समस्या के समाधान की शुरुआत हो चुकी है।अनुपम खेर ने लिखा नरसंहार तो 1990 में हुआ था। कश्मीरी पंडितों का।

कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सैनिकों की संख्या बढ़ा दी गई है। इंटनेट और मोबाइल सेवाएं बंद हैं। मुख्यधारा के कई बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट किया है कि कश्मीर समस्या के समाधान की शुरुआत हो चुकी है।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर कश्मीरी पंडित हैं। वो कश्मीर मसले पर अपने आवाज उठाते रहते हैं। उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वाती चतुर्वेदी ने लिखा कि क्या इन्हें पता है कि फाइनल सॉल्यूशन क्या है? क्या ये कश्मीर में नरसंहार चाहते हैं।

स्वाती चतुर्वेदी के इस ट्वीट पर अनुपम खेर ने लिखा नरसंहार तो 1990 में हुआ था। कश्मीरी पंडितों का। जिसके बारे में आप सबका कन्वीनिएंट मेमोरी लॉस रहो चुका है। अब तो सुधार होने की संभावना है।

हाल ही में फिल्म अभिनेता ने कथित तौर पर कश्मीर समस्याओं की जड़ आर्टिकल 370 को बताया था। उन्होंने कहा था कि अगर कश्मीर से धारा 370 हटा दिया जाए तो वहां की सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। बता दें कि धारा 370 कश्मीर को भारत में विशेष राज्य का दर्जा देता है।

कश्मीर में कांग्रेस नेता उस्मान माजिद और माकपा नेता एम वाई तारिगामी ने दावा किया कि उन्हें रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है जिसके बीच ये गिरफ्तारियां हुई हैं।

बहरहाल, गिरफ्तारियों के संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है क्योंकि आतंकवादी धमकी और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के साथ शत्रुता बढ़ने के बीच तड़के कश्मीर में कर्फ्यू लगाया जाएगा। 

सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को उनके घरों में हिरासत में ले लिया गया है। नेशनल कांफ्रेंस के नेता अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे आज आधीरात से घर में नजरबंद किया जा रहा है और मुख्यधारा के अन्य नेताओं के लिए भी यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई है। इसकी सच्चाई जानने का कोई तरीका नहीं है लेकिन अगर यह सच है तो फिर आगे देखा जाएगा।’’ 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘कश्मीर के लोगों के लिए हमें नहीं मालूम कि क्या चल रहा है लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि अल्लाह ने जो भी सोचा है वह हमेशा बेहतर होगा, हमें यह शायद अभी नजर न आए लेकिन हमें कभी उनके तरीकों पर शक नहीं करना चाहिए। हर किसी को शुभकमानाएं, सुरक्षित रहे और सबसे जरुरी कृपया शांति बनाए रखें।’’

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

Web Title: Anupam Kher Tweeted Kashmir Solution has begun

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे