लाइव न्यूज़ :

नए सीरो सर्वेक्षण में दिल्ली के 56.13 फीसदी लोगों में मिली कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडीः जैन

By भाषा | Updated: February 2, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि जनवरी में किए गए ताजा सीरो सर्वेक्षण में शामिल 56.13 फीसदी लोगों में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी (प्रतिरक्षी) मिली हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता की ओर बढ़ रही है लेकिन इस बारे में " सिर्फ विशेषज्ञ ही स्पष्ट बता पाएंगे।"

उन्होंने कहा कि पांचवां सीरो सर्वेक्षण 15 से 23 जनवरी के बीच किया गया था। यह देश में अबतक का सबसे बड़ा सीरो सर्वेक्षण है।

जैन ने कहा कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले में सबसे ज्यादा 62.18 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गई है जबकि उत्तरी दिल्ली में सबसे कम 49.09 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी दर्ज की गई हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, " सर्वेक्षण में नई व बेहतर प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। हर वार्ड से नमूने इकट्ठा किए गए। कुल 28000 नमूने लिए गए। "

मंत्री ने कहा कि मामलों की संख्या, मौतों की संख्या और अस्पताल में दाखिल किए जाने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि लोगों को " कोविड-19 उचित व्यवहार " अपनाना चाहिए और कुछ और महीनों तक मास्क लगाना चाहिए।

जैन ने कहा कि नए सर्वेक्षण में तीन नए प्रमुख बदलाव किए गए हैं।

उन्होंने कहा, " हमने नमूनों का आकार बढ़ाया है। नमूने सामाजिक-आर्थिक स्थितियों के आधार पर लिए गए हैं। नई तथा अधिक संवेदनशील किट का इस्तेमाल किया गया। जांच यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान में किए गए। "

मंत्री ने यह भी बताया कि अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को इस हफ्ते से कोविड-19 का टीका लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

सरकारी स्कूलों के शिक्षक, एमसीडी के कर्मी, पुलिस कर्मी , आशा एवं एएनएम कर्मियों समेत अग्रिम पंक्ति के करीब छह लाख कर्मियों को टीका लगाए जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?