लाइव न्यूज़ :

बच्चों के लिए कोविड-रोधी टीका 'बहुत जल्द' उपलब्ध होगा: मांडविया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 23:02 IST

Open in App

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि बच्चों के लिए विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके को लेकर जारी अनुसंधान के नतीजे अगले महीने आ सकते हैं और यह टीका ''बहुत जल्द'' उपलब्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र कोरोना वायरस के खिलाफ देश के प्रत्येक नागरिक का टीकाकरण करने को लेकर प्रतिबद्ध है। मांडविया ने राजकोट में कहा, '' हमारा उद्देश्य प्रत्येक नागरिक का टीकाकरण करना है। भारत सरकार पहले ही जाइडस कैडिला और भारत बायोटेक को बच्चों के लिए कोविड-19 टीका विकसित करने के लिए अनुसंधान करने की अनुमति दे चुकी है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि उनके शोध के नतीजे अगले महीने आ जाएंगे। मुझे विश्वास है कि बच्चों के लिए टीके बहुत जल्द उपलब्ध होंगे।'' एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा था कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के दो से 18 वर्ष आयु वर्ग के बीच दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षणों के आंकड़े सितंबर तक आ सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCholera vaccine: हैजा मुक्त विश्व?, वैक्सीन ‘हिलकोल’ ने तीसरे चरण का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया, भारत बायोटेक ने की घोषणा

भारतPuducherry elections: पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने मनसुख मंडाविया को पार्टी प्रभारी नियुक्त किया, अर्जुनराम मेघवाल बने सहप्रभारी

भारत'ऑपरेशन दलित' मुहिम में जुटी भाजपा ने पटना में किया ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की अगुवाई

कारोबार7800000 लोगों को मिलेगी पेंशन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, नए साल में किसी बैंक से कहीं भी और कभी भी..

भारतParis Olympics: 'गोल्ड से भर दो खजाना', पीएम ने खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम