लाइव न्यूज़ :

अंशु प्रकाश मारपीट मामला: आप विधायक अमानतुल्ला को हाईकोर्ट से मिली जमानत

By स्वाति सिंह | Updated: March 12, 2018 11:51 IST

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ की गई बदसलूकी मामले में बुधवार(21 फरवरी ) को आरोपी अमानतुल्ला खान को जामिया नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

Open in App

नई दिल्ली, 12 मार्च: मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। इससे पहले मामले में फंसे विधायक प्रकाश जारवाल को कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है। दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ की गई बदसलूकी मामले में बुधवार(21 फरवरी ) को आरोपी अमानतुल्ला खान को जामिया नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

अंशु प्रकाश मारपीट मामला: दिल्ली सीएम बोले-केजरीवाल जिद्दी हो सकता है, हिंसक नहीं

बता दें कि दिल्ला सचिव अंशु प्रकाश ने आप विधायकों पर आरोप लगाया था कि सोमवार रात सीएम आवास पर बैठक के दौरान आप विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य ने उन पर हमला किया था। अंशु प्रकाश ने इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने विधायक प्रकाश जरवाल और अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 186, 353, 323, 342, 504, 506 (2) और 120 बी व 34 के तहत केस दर्ज हुआ है।  

अंशु प्रकाश मारपीट मामला: आप विधायक प्रवीण कुमार से लगभग 5 घंटे तक पूछताछ

क्या है पूरा मामला? 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों ने हाथापाई की थी।  एएनआई के मुताबिक अंशु प्रकाश ने बताया था 'सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने आप विधायकों ने बदसलूकी की।' इसके बाद आईएएस एसोसिएशन ने मामले को लेकर बैठक बुलाई थी। इस मामले के बाद एसोसिएशन ने आप विधायकों की गिरफ्तारी की मांग की थी।इस घटना के बाद मुख्य सचिव ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद ओखला विधायक अमानतुल्ला समेत अन्य विधायकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रकाश जारवााल को हिरासत में लिया है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअंशु प्रकाश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी