लाइव न्यूज़ :

अवैध धर्मान्तरण प्रकरण के सम्बन्ध में एक अन्य व्यक्ति गुजरात से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 30, 2021 23:36 IST

Open in App

लखनऊ, 30 जून अवैध धर्मान्तरण प्रकरण के सम्बन्ध में एक और व्यक्ति को उप्र पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने गुजरात से गिरफ्तार किया हैं । एटीएस ने इसकी जानकारी दी ।

उ.प्र. एटीएस की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक एटीएस ने गत 20 जून को अवैध धर्मान्तरण कराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया था, इस प्रकरण की जांच के क्रम में एटीएस ने तीन अन्य व्यक्तियों को 28 जून को गिरफ्तार किया था ।

इस मामले की विवेचना से एक अन्य व्यक्ति सलाहुद्दीन जैनुद्दीन शेख के गुजरात में होने की जानकारी एटीएस को मिली, जिस पर एटीएस की टीम ने अहमदाबाद एटीएस के सहयोग से बुधवार को शेख को गिरफ्तार कर लिया।

बयान के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारा है कि वह उमर गौतम को जानता है और इसने धर्मान्तरण के कार्य के लिये उमर गौतम को हवाला के जरिये पैसे भेजे थे । गिरफ्तार अभियुक्त सलाहुद्दीन को सम्बंधित मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा हैं ।

एटीएस ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि पिछली 20 जून को काजी जहांगीर और उमर गौतम नामक व्यक्तियों को आईएसआई तथा विदेशी संस्थाओं के निर्देश और उनसे प्राप्त होने वाले धन के जरिए लोगों का धर्म परिवर्तन कर उनके मूल धर्म के प्रति नफरत का भाव पैदा करके देश में सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों से पूछताछ में इरफान शेख, मन्नू यादव उर्फ अब्दुल मन्नान तथा राहुल भोला नामक व्यक्तियों के नाम सामने आये थे और इन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया गया था ।

बयान के मुताबिक इन लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई, जिसके बाद सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों के कब्जे से धर्मांतरण से संबंधित दस्तावेज, विभिन्न बैंकों के चेक बुक और पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लैपटॉप तथा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एटीएस के मुताबिक इरफान ख्वाजा एक दुभाषिया है जो दिल्ली में बाल कल्याण मंत्रालय में काम करता है। इस वजह से मूक-बधिर लोगों के बीच उसकी खासी पैठ है।

एटीएस का दावा है कि इरफान मूक बधिरों को इस्लाम का ज्ञान देता है और दूसरे धर्मों की बुराइयां करता है। इरफान तरह-तरह के प्रलोभन देकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए तैयार करता है। उसके बाद उमर गौतम के साथ मिलकर जहांगीर आलम से इस्लामिक दावा सेंटर में धर्मांतरण प्रमाण पत्र बनवाता है।

बयान के अनुसार राहुल भोला भी मूकबधिर है और वह इरफान के साथ मिलकर मूकबधिरों को धर्मांतरण की तरफ प्रेरित करता है और उसी ने मन्नू यादव का धर्म परिवर्तन कराया था। मन्नू यादव भी मूक बधिर है और उसने आदित्य गुप्ता का धर्मांतरण कराया था।

एटीएस उमर गौतम के इस्लामिक दावा सेंटर में धर्मांतरित हुए उत्तर प्रदेश के व्यक्तियों का सत्यापन कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब