लाइव न्यूज़ :

एक और चुनाव हुआ, दिल्ली में पाकिस्तानी हिंदुओं को अब तक नागरिकता अधिकार का इंतजार

By भाषा | Updated: February 9, 2020 07:03 IST

वर्ष 2013 में सिंध से दिल्ली आये 484 पाकिस्तानी हिंदू परिवारों के समूह के प्रमुख 43 वर्षीय धर्मवीर बागरी ने कहा, ‘‘ यह कल की तरह ही था। चुनाव आते जाते रहते हैं लेकिन हमारी जिंदगी में कोई फर्क नहीं आता।’’

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान से आए एवं यहां शरण लिये करीब 750 हिंदू परिवारों के लिए यह शनिवार भी कठिनाई भरा एक और दिन रहा तथा वे मताधिकार एवं अन्य नागरिकता अधिकारों की आस लगाए नजर आए। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) से उन्हें शीघ्र ही मताधिकार, पक्का मकान और भारत में स्थायी पता मिलने की आस जगी है।

उत्तरी दिल्ली में मजनूं का टीला इलाके में सड़क पार एक एमसीडी स्कूल में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें थी। वहीं, पाकिस्तान से आए एवं यहां शरण लिये करीब 750 हिंदू परिवारों के लिए यह शनिवार भी कठिनाई भरा एक और दिन रहा तथा वे मताधिकार एवं अन्य नागरिकता अधिकारों की आस लगाए नजर आए।

बच्चे धूल भरी सड़कों पर खेल रहे थे और महिलाएं रोजमर्रा के घरेलू कामों में लगी थीं। ज्यादातर पुरुष छोटे-मोटे काम कर रहे थे। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) से उन्हें शीघ्र ही मताधिकार, पक्का मकान और भारत में स्थायी पता मिलने की आस जगी है।

वर्ष 2013 में सिंध से दिल्ली आये 484 पाकिस्तानी हिंदू परिवारों के समूह के प्रमुख 43 वर्षीय धर्मवीर बागरी ने कहा, ‘‘ यह कल की तरह ही था। चुनाव आते जाते रहते हैं लेकिन हमारी जिंदगी में कोई फर्क नहीं आता।’’

उन्होंने उम्मीद जतायी कि वह और उनके परिवार के दस अन्य योग्य सदस्य अगले चुनाव में वोट डाल पायेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस क्षेत्र में किसी भी नेता या पार्टी कार्यकर्ता को नहीं देखा है । वे यहां क्यों आयेंगे? हमारे पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, हम वोट नहीं डाल सकते और हमारा कोई मायने नहीं है।’’

प्रेमजी (46) ने कहा कि सभी शरणार्थी जो मांग करते हैं वे बस एक मकान और जमीन का एक टुकड़ा, जहां हम अपना परिवार बसा सकें। उन्होंने कहा, ‘‘ अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों के साथ इंसाफ किया गया... एक दिन आयेगा और हमारे पास पक्का मकान एवं स्थायी पता होगा... ।’’ 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीनागरिकता संशोधन कानूनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो