लाइव न्यूज़ :

नाराज चल रहे महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार को मिला मनपसंद मंत्रालय, संभाला कार्यभार

By भाषा | Updated: January 10, 2020 19:47 IST

पिछले रविवार को महा विकास अघाड़ी सरकार में मंत्रिमंडल के आवंटन में वडेट्टीवार को अन्य पिछड़ा वर्ग और सामाजिक और आर्थिक पिछड़ा वर्ग विभाग सहित साल्ट पैन विभाग दिया गया था। चंद्रपुर से विधायक वडेट्टीवार को राहत और पुनर्वास मंत्रालय भी दिया जाना था जो कांग्रेस के खाते में था।

Open in App
ठळक मुद्देयह मंत्रालय न मिलने से नाराज वडेट्टीवार मंत्रिपद का कार्यभार संभालने से कतरा रहे थे।अब उन्हें राहत और पुनर्वास मंत्रालय दे दिया गया है।

मनपसंद मंत्रालय न मिलने से कई दिनों से नाराज चल रहे महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार को एक महत्वपूर्ण मंत्रालय दिया गया जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार को अपने मंत्रालयों का कार्यभार संभाल लिया।

पिछले रविवार को महा विकास अघाड़ी सरकार में मंत्रिमंडल के आवंटन में वडेट्टीवार को अन्य पिछड़ा वर्ग और सामाजिक और आर्थिक पिछड़ा वर्ग विभाग सहित साल्ट पैन विभाग दिया गया था। चंद्रपुर से विधायक वडेट्टीवार को राहत और पुनर्वास मंत्रालय भी दिया जाना था जो कांग्रेस के खाते में था।

यह मंत्रालय न मिलने से नाराज वडेट्टीवार मंत्रिपद का कार्यभार संभालने से कतरा रहे थे। अब उन्हें राहत और पुनर्वास मंत्रालय दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि राहत और पुनर्वास विभाग पहले कांग्रेस के खाते में था और जब मंत्रालयों का बंटवारा हुआ तब वह शिवसेना को दे दिया गया था।

उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कहा कि वडेट्टीवार को राहत और पुनर्वास विभाग मिलने वाला था लेकिन “छपाई की गलती” के कारण सूची में केवल भूकंप पुनर्वास विभाग ही लिखा गया। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेकांग्रेसअजित पवारशरद पवारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप