लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में फिर से रात्रि कर्फ्यू, नगर निगम क्षेत्रों में 22 दिसम्बर से पांच जनवरी तक लागू, जानिए गाइडलाइन

By भाषा | Updated: December 21, 2020 19:41 IST

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,234 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 18,99,352 पहुंची, इस महामारी से 55 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 48,801 हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकहा गया है कि अन्य देशों से महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों को घरों में पृथक-वास में रहना होगा।मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यहां ब्रिटेन में सामने आई स्थिति के मद्देनजर एक बैठक की।

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) के फैलने की बढ़ती आशंकाओं के बीच एहतियाती कदम उठाते हुए राज्य के नगर निगम क्षेत्रों में 22 दिसम्बर से पांच जनवरी तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने की सोमवार को घोषणा की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यहां ब्रिटेन में सामने आई स्थिति के मद्देनजर एक बैठक की।

इसमें कहा गया है कि बैठक में एहतियाती कदम के रूप में नगर निगम क्षेत्रों में 22 दिसम्बर से पांच जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाये जाने का फैसला किया गया।

बयान में कहा गया है कि यूरोपीय और पश्चिम एशियाई देशों से राज्य के हवाई अड्डों पर पहुंचने वाले लोगों को 14 दिनों के लिये संस्थागत पृथक-वास में भेजने का भी फैसला किया गया।

इसमें कहा गया है कि अन्य देशों से महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों को घरों में पृथक-वास में रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाउद्धव ठाकरे सरकारकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल