लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अंजुमन इस्लामिया सह मदरसा कमेटी ने की लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2020 17:36 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमेटी के अध्यक्ष मो. परवेज अली ने मुख्यमंत्री से गुजारिश किया है कि रमजान का महीना चल रहा है.

Open in App

रांची:झारखंड में कोरोना के बढते दहशत के बीच अभी से ही लॉकडाउन की अवधि बढाने की मांग उठने लगी है. अंजुमन इस्लामिया सह मदरसा कमेटी जामा मस्जिद दुमका ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाने की सिफारिश की है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमेटी के अध्यक्ष मो. परवेज अली ने मुख्यमंत्री से गुजारिश किया है कि रमजान का महीना चल रहा है. 25 मई को ईद होना तय माना जा रहा है. लॉकडाउन की अवधि पूरा होते ही बाजार में खरीददारी को लेकर भीड़ होने लगेगी. ऐसे में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दिया जाये. 

साथ ही इस दौरान मार्केटिंग में भी कोई छूट नहीं दें, नहीं तो ईद की खरीददारी को लेकर बाजार में भारी भीड़ हो जाएगी. शहर से लेकर गांव तक के लोग बाजार में आ जाएंगे और शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पाएगा. इसलिए कमेटी आग्रह करती है कि किसी भी परिस्थिति में किसी प्रकार की छूट नहीं दें. इसतरह से झारखंड में अभी से ही लॉकडाउन की अवधि बढाने की मांग जोर पकडने लगी है. 

वैसे झारखंड में अन्य राज्यों की तुलना में कोरोना संक्रमण की स्थिती ज्यादा भयावह नही है. अभी तक मात्र 132 लोगों में ही संक्रमण पाया गया है. हालांकि झारखंड में जांच की गति काफी धीमी भी है, जिसके चलते संक्रमितों की सही स्थिती का पता नही चल पा रहा है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया