लाइव न्यूज़ :

अनिल विज ने कहा- शाकाहारी बनो, जीव जंतु खाकर कोरोना जैसे वायरस पैदाकर मानव जाति के लिए खतरा पैदा न करो

By भाषा | Updated: March 14, 2020 22:53 IST

कोरोना वायरस से 116 देशों एवं क्षेत्रों में अभी तक 1,31,500 लोग संक्रमित हुए हैं और इससे 4900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसा माना जाता है कि यह वुहान शहर के एक बाजार से उत्पन्न हुआ था जहां विभिन्न तरह के जंगली जीव जंतु बिकते हैं। भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कोरोना वायरस सहित विभिन्न वायरल के प्रसार को मांसाहारी भोजन से जोड़ने का प्रयास किया और लोगों को शाकाहारी होने की सलाह दी। मंत्री स्वयं शाकाहारी हैं। उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘शाकाहारी बनो। तरह तरह के जीव जंतु खाकर कोरोना जैसे वायरस पैदाकर मानव जाति के लिए खतरा पैदा न करो।’’

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कोरोना वायरस सहित विभिन्न वायरल के प्रसार को मांसाहारी भोजन से जोड़ने का प्रयास किया और लोगों को शाकाहारी होने की सलाह दी। मंत्री स्वयं शाकाहारी हैं। उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘शाकाहारी बनो। तरह तरह के जीव जंतु खाकर कोरोना जैसे वायरस पैदाकर मानव जाति के लिए खतरा पैदा न करो।’’

ऐसे में जब अफवाहें फैल रही हैं कि कोरोना वायरस अंडे, चिकन, मटन और सीफूड जैसे मांसाहारी भोजन से फैलता है, केंद्रीय मत्स्यपालन, डेयरी एवं पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कुछ दिन पहले लोगों से इस पर ध्यान नहीं देने को कहा था।

उन्होंने कहा कि विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (ओआईई) के साथ ही भारतीय खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई कह चुका है कि कोरोना वायरस के पशुओं से मनुष्य में फैलने को साबित करने के लिए कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी शुक्रवार को इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से कहा था कि वह कोरोना वायरस के कुक्कुट पालन उद्योग पर प्रभाव के भय के चलते लोगों में चिकन और अंडे खाने को लेकर चिंताओं को दूर करने के लिए एक परामर्श जारी करे।

कोरोना वायरस से 116 देशों एवं क्षेत्रों में अभी तक 1,31,500 लोग संक्रमित हुए हैं और इससे 4900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसा माना जाता है कि यह वुहान शहर के एक बाजार से उत्पन्न हुआ था जहां विभिन्न तरह के जंगली जीव जंतु बिकते हैं। भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है।

हरियाणा सरकार कोरोना वायरस को पहले ही महामारी घोषित कर चुकी है। विज ने संक्रमण फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार को सार्वजनिक रैली, बड़े धार्मिक समागम और खेल आयोजनों पर रोक का आदेश दिया था।

राज्य सरकार ने साथ ही सभी विश्वविद्यालय और कालेजों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है। हरियाणा में स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्णय किया है कि पांच जिलें गुरूग्राम, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और फरीदाबाद में सभी सरकारी एवं निजी स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

यद्यपि इन पांच जिलों में स्कूली छात्रों की परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार होंगी। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में 270 से अधिक पृथक वार्ड बनाये गए हैं जिनमें 1206 बिस्तर हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअनिल विजहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया