लाइव न्यूज़ :

मुंबई में पसंद का भोजन नहीं बना पाने से नाराज कामगार ने की दोस्त की हत्या

By भाषा | Updated: March 3, 2021 17:36 IST

Open in App

मुंबई,तीन मार्च मुंबई में एक कामगार ने उसके पसंद का भोजन नहीं बना पाने से नाराज हो कर अपने मित्र की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दहिसार इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में सोमवार को हुई और आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पसंद का भोजन नहीं बना पाने के कारण आरोपी ने अपने मित्र से झगड़ा किया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने अपने मित्र के सिर पर कथित तौर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने बीच बचाव करने आए एक अन्य कामगार पर भी हमला किया। इस हमले में दूसरा कामगार भी घायल को गया, उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

दहिसार पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीन पाटिल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण