लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: 61 लोगों से भरी यात्री नाव नदी में पलटी, दर्दनाक हादसे में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 15, 2019 18:25 IST

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में देवीपट्टनम की गोदावरी नदी में 61 लोगों से भरी एक यात्री नाव पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत गई। बाचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने सभी उपलब्ध अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बचाव कार्य का संचालन करें।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले की गोदावरी नदी में एक यात्री नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई।यात्री नाव में 61 लोग सवार थे। 23 लोगों को बचा लिया गया है। सीएम जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में देवीपट्टनम की गोदावरी नदी में 61 लोगों भरी एक यात्री नाव पलट गई। दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत गई। बाचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने सभी उपलब्ध अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बचाव कार्य का संचालन करें। 

हादसे का शिकार हुए 23 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। बचाव कार्य के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) टीमों को भेजा गया है, जिनमें से हर एक में 30 सदस्य हैं।

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे का शिकार हुए लोगों को लेकर गहरा दुख बयां किया है। पीएम मोदी ने कहा, ''आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में एक नाव के पलटने से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। हादसे की जगह पर फिलहाल बचाव कार्य जारी है।'' 

सीएम जगन मोहन रेड्डी ने सभी उपलब्ध अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बचाव कार्य का संचालन करने के लिए मौके पर पहुंचें, जहां 61 लोगों से भरी यात्री नाव पलट गई। सीएम रेड्डी ने अधिकारियों को इस क्षेत्र में सभी नाव सेवाओं को तत्काल निलंबित करने का निर्देश भी दिया है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया