लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: दो वाहनों की भीषण टक्कर में 13 लोगों की मौत, कई घायल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 11, 2019 20:31 IST

बेंगलुरु के लिए जा रही एक वोल्वो बस दूसरी ओर से आ रहे एक परिवहन वाहन से भिड़ गई। घायलों को तुरंत कुरनूल के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के कुरनूल में दो वाहनों की भीषण भिड़ंत में 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।बेंगलुरु के लिए जा रही वोल्वो बस दूसरी ओर से आ रहे एक परिवहन वाहन से भिड़ गई।

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के वेलदुरती में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो वाहनों में भयंकर भिड़ंत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु के लिए जा रही एक वोल्वो बस दूसरी ओर से आ रहे एक परिवहन वाहन से भिड़ गई। घायलों को तुरंत कुरनूल के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। 

इसी वर्ष अप्रैल में एक सड़क दुर्घटना में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। जिन लोगों की मौत हुई थी वे कार में सवार थे और उनकी गाड़ी एक तेल टेंकर से भिड़ गई थी। 

वहीं, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एक मिनी बस एक कंटेनर गाड़ी से भिड़ गई थी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। 

बता दें कि आध्र प्रदेश के कुरनूल में ही बीते वर्ष जून में हुई बस और एक ऑटो रिक्शा की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

बस और ऑटो रिक्शे के बीच में टक्कर इतनी भयानक थी कि सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था और दो की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी। बताया गया था कि कुछ ऑटो रिक्शे गलत साइड से जा रहे थे, दो रिक्शे सही से निकल गए थे लेकिन तीसरे को बस ने टक्कर मार दी थी।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवससड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील