लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: विधायक के बेटे ने तिरुपति हवाईअड्डे की पानी की आपूर्ति काटी, अधिकारियों ने हवाईअड्डे में प्रवेश की नहीं दी थी अनुमति

By विशाल कुमार | Updated: January 13, 2022 12:43 IST

आंध्र प्रदेश के विधायक बी. करूणाकर के बेटे अभिनय रेड्डी और रेनिगुंटा हवाईअड्डे के मैनेजर सुनील के बीच प्रवेश को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद तिरुपति हवाईअड्डे और कर्मचारियों के रिहायशी क्वार्टर की पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। रेड्डी राज्य में सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री के स्वागत के लिए तिरुपति हवाईअड्डे पर गए अभिनय रेड्डी को नहीं मिला था प्रवेश।रेड्डी ने कथित तौर पर हवाईअड्डे की पानी की आपूर्ति काट दी।करूणाकर और अभिनय रेड्डी राज्य में सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता हैं।

हैदराबाद: तिरुपति हवाईअड्डे में प्रवेश की अनुमति न मिलने के बाद आंध्र प्रदेश के विधायक बी. करूणाकर के बेटे अभिनय रेड्डी ने कथित तौर पर हवाईअड्डे की पानी की आपूर्ति काट दी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनय रेड्डी और रेनिगुंटा हवाईअड्डे के मैनेजर सुनील के बीच प्रवेश को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद तिरुपति हवाईअड्डे और कर्मचारियों के रिहायशी क्वार्टर की पानी की आपूर्ति बाधित हो गई।

फिलहाल, हवाईअड्डा प्रशासन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, नगर निगम ने दावा किया कि पाइप लाइन में रुकावट के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हुई है।

बता दें कि, करूणाकर और अभिनय रेड्डी राज्य में सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। तिरुपति का रेनिगुंटा हवाईअड्डा भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) द्वारा संचालित एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

अभिनय रेड्डी इस सप्ताह की शुरुआत में आंध्र प्रदेश के मंत्री बोत्सा सत्यनारायण के स्वागत के लिए हवाईअड्डे गए थे। हवाईअड्डे में उनके प्रवेश को लेकर अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई।

बोत्सा सत्यनारायण राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेने के लिए तिरुपति का दौरा कर रहे थे।  उनके साथ तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी भी थे। अभिनय रेड्डी बोत्सा सत्यनारायण और सुब्बा रेड्डी की अगवानी करने एयरपोर्ट गए थे।

विपक्षी नेता और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के महासचिव नारा लोकेश ने ट्विटर पर एक पोस्ट में अभिनय रेड्डी की आलोचना करते हुए कहा कि हवाईअड्डे और स्टाफ क्वार्टर में पानी की आपूर्ति का बंद होना वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अराजक शासन का एक नमूना है। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशवाईएसआर कांग्रेस पार्टीJagan Mohan ReddyTirupatiAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील