लाइव न्यूज़ :

आंध्रप्रदेश के डीजीपी ने कहा: मंदिरों पर हमले के आरोपियों में तेदेपा एवं भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल

By भाषा | Updated: January 15, 2021 23:03 IST

Open in App

अमरावती, 15 जनवरी आंध्र प्रदेश में मंदिरों पर हमले के मामलों को एक नया मोड़ देते हुए आंध्रप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डी जी सवांग ने शुक्रवार को कहा कि इन घटनाओं और झूठ फैलाने के आरोपियों में तेदेपा और भाजपा के 20 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हैं।

डीजीपी के इस कथन के बाद इन दोनों ही विपक्षी दलों ने उन पर सत्तारूढ़ वाई एस आर कांग्रेस के प्रवक्ता की भांति बर्ताव करने का आरोप लगाया है।

मंदिरों पर हमलों के लिए खजाना लूटने वालों, अंधविश्वास में यकीन करने वालों एवं अन्य को जिम्मेदार ठहराने के दो दिन बाद डीजीपी ने कहा कि इन दलों के 15 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, जो मंदिरों में कथित तोड़फोड़ की घटनाओं के संबंध में झूठ फैलाने में शामिल थे ।

तेदेपा और भाजपा ने इस नवीनतम दावे को लेकर डीजीपी की कड़ी आलोचना की और कहा कि सवांग को अपनी खाकी वर्दी छोड़कर वाईएसआर कांग्रेस का चोला पहन लेना चाहिए।

प्रदेश तेदेपा अध्यक्ष के अच्ननायडू ने ट्वीट किया , ‘‘ आप राज्य के डीजीपी के बजाय वाईएसआरसी प्रवक्ता के रूप में बिल्कुल फिट नजर आयेंगे।’’

प्रदेश भाजपा महासचिव एस विष्णुवर्द्धन रेड्डी ने डीजीपी के दावे को लोगों को गुमराह करने और पुलिस के लचर रवैये पर पर्दा डालने के लिए की गयी ‘नयी राजनीतिक नौटंकी’ करार दिया ।

डीजीपी ने 13 जनवरी को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि (मंदिरों में हमले के) ज्यादातर अपराधों को खजाना चुराने वालों, अंधविश्वास में विश्वास करने वालों, नशा करने वालों एवं अन्य ने अंजाम दिया।

उन्होंने हाल के महीनों में मंदिरों पर हमले के 44 बड़े मामलों के पीछे किसी भी साजिश या ‘राजनीतिक गुरिल्ला लड़ाई‘ के बारे में कुछ नहीं कहा।

हालांकि, मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने इन हमलों को कल्याणकारी एजेंडा को बाधित करने के लिए उनकी सरकार के खिलाफ ‘साजिश एवं राजनीतिक गुरिल्ला लड़ाई’ करार दिया था।

सवांग ने शुक्रवार को आनन-फानन में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में नौ ऐसे मामले गिनाये जिनमें उनके अनुसार, तेदेपा और भाजपा के 15 कार्यकर्ता या समर्थक मंदिरों पर हमले के बारे में झूठा प्रचार करने के लिए गिरफ्तार किये गये जबकि छह फरार चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो