लाइव न्यूज़ :

आंध्र और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 177 उम्मीदवारों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2019 18:20 IST

Andhra Pradesh And Arunachal Pradesh Assembly Elections 2019: 11 अप्रैल को होने वाले आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी ने आंध्र प्रदेश की 123 सीटों के लिए और अरुणाचल की 54 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश की 123 विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूचीअरुणाचल प्रदेश की 54 सीटों के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Andhra Pradesh And Arunachal Pradesh Assembly Elections 2019: 11 अप्रैल को होने वाले आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेशविधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी ने आंध्र प्रदेश की 123 सीटों के लिए और अरुणाचल की 54 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 

बता दें कि इससे पहले आंध्र प्रदेश के सत्तारूढ़ दल तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने बीते गुरुवार (14 मार्च) को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। टीडीपी ने पहली सूची में 126 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस सूची में सीएम चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे और राज्य में आईटी मंत्री नारा लोकेश का नाम भी है। बता दें कि आंध्र प्रदेश में विधानसभा की कुल 175 सीटें हैं, जिनमें से टीडीपी कम से कम 150 सीटें जीतने की दावा ठोक रही है। 

वहीं, आंध्र में मुख्य विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस ने रविवार (17 मार्च) को विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनावों के लिए भी अपने सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। 

रिपोर्ट के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को इस बार उनकी मुक्ता विधानसभी सीट पर पहली बार विरोधी उम्मीदवार से टक्कर मिल सकती है। दरअसल, समाजसेवी के तौर पर पहचाने जाने वाले बौद्ध भिक्षु लोबसान्ग ग्यास्तो खांडू के खिलाफ इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 2014 में खांडू निर्विरोध जीते थे। 

अरुणाचल प्रदेश की कुल 60 विधानसभा सीटों पर वर्तमान में बीजेपी के 48 विधायक हैं। 5-5 सीटों पर कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक हैं। 2 सीटों पर निर्दलीय विधायक भी हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावअरुणाचल प्रदेशआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया