लाइव न्यूज़ :

एंकर रोहित रंजन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगाई 'तत्काल सुनवाई' की गुहार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 6, 2022 15:39 IST

सुप्रीम कोर्ट में एंकर रोहित रंजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने याचिका दायर करते हुए कोर्ट से कहा कि रोहित रंजन को बीते मंगलवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था और अब छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है। ऐसे में कोर्ट मामले की फौरन सुनवाई करे।

Open in App
ठळक मुद्देजी न्यूज के पत्रकार रोहित रंजन ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए दायर की याचिका वकील सिद्धार्थ लूथरा ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित को गिरफ्तार कर सकती है

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट बुधवार को जी न्यूज के पत्रकार रोहित रंजन की दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए 6 जुलाई को सहमत हो गया है। एंकर रोहित रंजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कोर्ट से कहा कि रोहित रंजन को बीते मंगलवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था और अब छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है।

इसके साथ ही लूथरा ने कोर्ट के सामने यह भी कहा कि माननीय सर्वोच्च आदालत मामले की तत्काल सुनवाई करे क्योंकि रोहित रंजन ने राहुल गांधी के खिलाफ जो खबर दिखाई थी, उसके विषय में वो पहले ही खेद जता चुके हैं लेकिन उसके बावजूद उनके खिलाफ कई राज्यों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिस कारण आशंता है कि उन्हें विभिन्न राज्य पुलिस द्वारा बार-बार हिरासत में रखा जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की वेकेशन बेंच ने इस मामले को कल लिस्ट करने को कहा, हालांकि कुछ समय के बाद एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड ने स्पष्ट किया कि रोहित रंजन की याचिका लिस्ट हो चुकी है।

एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड की दलील पर जस्टिस बनर्जी ने पूछा "आखिर यह क्या है" और कहा, "सिर्फ इसलिए कि आपने एक परीक्षा उत्तीर्ण की और एक गाउन पहन लिया, आप अदालत में पेश होने लगे हैं।" यह याचिका अभी रिकॉर्ड में नहीं है और अभी तक दायर भी नहीं की गई है।

सुप्रीम कोर्ट के वेकेशन बेंच के जजों के सख्त रूख को देखकर वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने फौरन एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड के लिए बेंच से माफी मांग ली।

मालूम हो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर जी न्यूज के प्राइम टाइम शो में एक भ्रामक वीडियो के प्रसारण के बाद एंकर रोहित रंजन समेच जी न्यूज के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज होने और कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पहुंची।

हालांकि, एंकर रोहित रंजन ने उसी दौरान मुक्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यूपी पुलिस को ट्वीट करते हुए पोस्ट किया, "छत्तीसगढ़ पुलिस स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना मुझे गिरफ्तार करने के लिए मेरे घर के बाहर खड़ी है, क्या यह कानूनी है।"

जिसके जवाब में रायपुर पुलिस ने ट्वीट किया, "सूचित करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। फिर भी, आपको कार्रवाई से पहले सूचित किया गया है। पुलिस टीम ने आपको कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है। आप टीम का सहयोग करें, जांच में शामिल हों और अपने बचाव में अपना तर्क अदालत में रखें।"

यूपी और छत्तीसगढ़ पुलिस के बाच रोहित रंजन की गिरफ्तारी को लेकर नूराकुश्ती चलने लगी। इस बीच नोएडा के एडीसीपी ने कहा, ''एंकर रोहित रंजन के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में दर्ज जांच के क्रम में पूछताछ की जा रही है।''

1 जुलाई को रोहित रंजन ने विवादित कार्यक्रम पेश किया था और 2 जुलाई को रंजन ने अपने उसी शो में कहा था, ''कल हमारे शो डीएनए में राहुल गांधी के बयान को उदयपुर की घटना से जोड़कर गलत संदर्भ में लिया गया, यह मानवीय भूल थी, जिसके लिए हमारी टीम माफी मांगती है।'' (समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए