लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मुंबई में रफ्तार का कहर, कार चालक युवती ने ब्रेक की जगह दबा दिया अक्सेलरेटर 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 22, 2018 05:09 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह हादसा मुंबई के धारावी में 19 जून यानी मंगलवार को हुआ है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे एक तेज रफ्तार कार कई वाहनों को टक्कर मारकर रुक गई।

Open in App

मुंबई, 22 जून महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और कई लोगों को कुचल दिया। साथ ही साथ वहां खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारती हुई कुछ दूर जाकर रुक गई। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान यह पूरी वारदात सड़क किनारे लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह हादसा मुंबई के धारावी में 19 जून यानी मंगलवार को हुआ है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे एक तेज रफ्तार कार कई वाहनों को टक्कर मारकर रुक गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं, जिसमें दो लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। 

वहीं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कार 19 साल की एक लड़की चला रही थी, जिसने ब्रेक दबाने की वजाय गलती से अक्सेलरेटर दबा दिया और कार अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ है। इस दौरान कार में युवती के तीन दोस्त भी सवार थे। 

हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि कार की टक्कर से नौ लोग घायल हुए हैं। हालांकि बयान दर्ज करवाने के लिए पांच लोग आए हैं।

पुलिस ने बताया कि युवती ध्रुवी जैन को लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया और उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी चालक के खून में ऐल्कॉहॉल की मात्रा पाई गई। हालांकि बुधवार को उसे जमानत पर छोड़ दिया गया गया है। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :रोड एक्सिडेंटमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं