लाइव न्यूज़ :

बारामूला जिले में आतंकवादियों का एक सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 24, 2021 00:11 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को द रजिस्टेंस फ्रंट के आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया और उसके पास से हथियार एवं अन्य आपत्ति जनक सामग्री बरामद की।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने किचामा में इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान किचामा के निवासी फारूक अहमद मलिक के रूप में हुई है।

प्रवक्ता के अनुसार उसके पास से एक चीनी हथगोला, दो पिस्तौल मैगजीन और पिस्तौल की 16 गोलियां समेत अभियोजन योग्य सामग्री मिली।

पुलिस के अनुसार मलिक श्रकवारा क्रीरी के सक्रिय आतंकवादी हिलाल अहमद शेख के संपर्क में था और उसे खतरनाक सामान पहुंचाकर उसकी सहायता कर रहा था।

प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए