लाइव न्यूज़ :

AN-32 विमान हादसा: 13 वायु सैनिकों के शव बरामद, खराब मौसम की वजह से रुका था अभियान  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2019 11:59 IST

विमान AN-32 हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। जिसमें से छह अधिकारी और सात एयरमैन हैं। तीन जून से लापता वायुसेना के एएन-32 विमान में 13 लोग सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देतीन जून से लापता वायुसेना के एएन-32 विमान में 13 लोग सवार थे। AN-32 विमान सोमवार (3 जून) को अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका के पास लापता हो गया था।

अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हुए एएन -32 विमान में सवार सभी 13 वायु सैनिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसमें 6 शव और 7 जवानों के अवशेष मिले हैं।  इससे पहले शवों को निकालने का अभियान खराब मौसम के कारण लगातार तीसरे दिन निलंबित रहा हो गया था। 

एक अन्य अधिकारी ने बताया था कि भारी बारिश एवं घने बादलों की वजह से अभियानों को रोक दिया गया है । घटनास्थल एक पहाड़ी पर है जो अभियान को और कठिन बना रहा है।

विमान AN-32 हादसे में मारे गए लोगों के नाम 

विमान AN-32 हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। जिसमें से छह अधिकारी और सात एयरमैन हैं। उनके नाम इस प्रकार है- विंग कमांडर जीएम चार्ल्‍स, स्क्वाड्रन लीडर एच विनोद, फ्लाइट लेफ्टिनेंट आर थापा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट ए तंवर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस मोहंती और फ्लाइट लेफ्टिनेंट एमके गर्ग, वॉरंट ऑफिसर केके मिश्रा, सार्जेंट अनूप कुमार, कोरपोरल शेरिन, लीड एयरक्राफ्ट मैन एसके सिंह, लीड एयरक्राफ्ट मैन पंकज, गैर लड़ाकू कर्मचारी पुतली और राजेश कुमार शामिल हैं। 

तीन जून से लापता वायुसेना के एएन-32 विमान में 13 लोग सवार थे। एएन-32 विमान का मलबा मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के घने जंगलों वाले पर्वतीय क्षेत्र से मिला। AN-32 विमान सोमवार (3 जून) को अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका के पास लापता हो गया था। विमान ने दोपहर 12.25 बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी