लाइव न्यूज़ :

महाशिवरात्रि और होली से पहले अमूल ने दिया झटका, कल से 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 28, 2022 18:20 IST

अमूल ताजा की कीमत 24 रुपये प्रति 500 ​​मिलीलीटर और अमूल शक्ति 27 रुपये प्रति 500 ​​मिलीलीटर की दर से बेची जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमूल्य वृद्धि के बाद अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये प्रति 500 ​​मिलीलीटर होगी।ब्रांड करीब 7 महीने 27 दिन के अंतराल के बाद दूध के दाम बढ़ा रहा है।आखिरी बार जुलाई, 2021 में बढ़ाया गया था।

नई दिल्लीः लोकप्रिय ब्रांड अमूल ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपने दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगा। गोल्ड, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध आदि शामिल हैं। मूल्य वृद्धि के बाद अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये प्रति 500 ​​मिलीलीटर होगी।

अमूल ब्रांड के तहत बिकने वाला ताजा दूध एक मार्च से देशभर में दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा। अमूल ब्रांड का संचालन करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने सोमवार को एक बयान में इसकी घोषणा की। उसने कहा कि बिजली, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक और पशु-चारे की लागत बढ़ने से कीमत बढ़ाने का यह फैसला लिया गया है।

अमूल ताजा की कीमत 24 रुपये प्रति 500 ​​मिलीलीटर और अमूल शक्ति 27 रुपये प्रति 500 ​​मिलीलीटर की दर से बेची जाएगी। ब्रांड करीब 7 महीने 27 दिन के अंतराल के बाद दूध के दाम बढ़ा रहा है। इसे आखिरी बार जुलाई, 2021 में बढ़ाया गया था।

इससे पहले आज अमूल ने महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने ग्राहकों को शुभकामनाएं दीं। महासंघ ने कहा कि दूध के दाम में की गई दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का मतलब अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में चार प्रतिशत वृद्धि से है जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है। उसने कहा कि पिछले दो वर्षों में अमूल ब्रांड के ताजा दूध के दाम में सालाना आधार पर चार प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हुई है।

जीसीएमएमएफ ने कहा, ‘‘गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र बाजारों में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिली, अमूल ताजा की कीमत 24 रुपये प्रति 500 मिली और अमूल शक्ति की कीमत 27 रुपये प्रति 500 मिली होगी।’’

एक लीटर दूध के दाम में दो रुपये की बढ़ोतरी के बाद अहमदाबाद, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता और मुंबई क्षेत्रों में फुल क्रीम दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर होगी जबकि टोन्ड दूध का भाव अहमदाबाद में 48 रुपये और दिल्ली-एनसीआर, मुंबई एवं कोलकाता क्षेत्रों में 50 रुपये प्रति लीटर होगा।

जीसीएमएमएफ ने कहा कि उत्पादन लागत बढ़ने से दुग्ध उत्पादक संघों ने भी किसानों को दी जाने वाली राशि में 35-40 रुपये प्रति किलो वसा की बढ़ोतरी कर दी है जो पिछले साल की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है। बयान के मुताबिक, अमूल दूध एवं उससे बने उत्पादों की बिक्री पर उपभोक्ताओं से मिलने वाले प्रत्येक रुपये का करीब 80 पैसा दुग्ध उत्पादक किसानों को देती है।

टॅग्स :दिल्लीअमूल डेयरीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह