लाइव न्यूज़ :

एएमयू ने छात्रावास खाली करने का आदेश जारी किया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 14:24 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), 29 मई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने कोरोना महामारी के मद्देनजर विद्यार्थियों से छात्रावास करने और घर लौटने का आदेश दिया है।

एएमयू के शीर्ष अधिकारियों की बृहस्पतिवार को ऑनलाइन माध्‍यम से हुई बैठक में यह फैसला किया गया और शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव अब्‍दुल हमीद द्वारा विद्यार्थियों को छात्रावास खाली करने का आदेश जारी किया गया।

एएमयू प्रशासन के इस फैसले पर छात्र नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा है कि लॉकडाउन के समय बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न छात्रावासों में रह रहे हैं।

हसन ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि छात्रावास में रहकर ये छात्र अपनी ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने में सक्षम हैं लेकिन अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र घर से पढ़ाई नहीं कर पाएंगे क्योंकि संचार नेटवर्क की समस्या बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि विश्‍वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को टीकाकरण सहित सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता मिल रही है, जो अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होगी। उन्होंने एएमयू अधिकारियों से इस फैसले की समीक्षा करने का आग्रह किया है।

एएमयू के रजिस्ट्रार ने कल घोषणा की कि छात्रावास में रहने वाले छात्रों के माता-पिता को पत्र भेजा जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका बच्चा छात्रावास खाली कर अपने घर लौट जाए। सभी अभिभावकों को यह पत्र भेजा जाएगा कि महामारी के मद्देनजर छात्र के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम आवश्यक है।

एएमयू के प्रवक्ता प्रोफेसर शाफे किदवई ने कहा कि यह फैसला छात्रों के हित में है और वह अपने घरों में सुरक्षित रह सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी