लाइव न्यूज़ :

अमृतसर रेल हादसा: तो इस वजह से देर से भारत पहुंचे थे रेलमंत्री पीयूष गोयल, रावण दहन देख रहे 62 लोगों की हुई थी मौत

By भारती द्विवेदी | Updated: October 23, 2018 20:37 IST

घटनास्थल पर नहीं पहुंचने को लेकर देश में उनकी जमकर आलोचना हुई थी। इस लेकर अब एक आधिकारी की तरफ से सफाई दी गई है। आधिकारी ने रेलमंत्री के समय पर ना पहुंचने की वजह बताई है। 

Open in App

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: 19 अक्टूबर को विजयदशमी के मौके पर अमृतसर में एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें 62 लोगों की जान चली गई थी। जिस वक्त ये हादसा हुआ रेलमंत्री पीयूष गोयल विदेश में थे, और वो जल्द से जल्द देश वापस आना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। घटनास्थल पर नहीं पहुंचने को लेकर देश में उनकी जमकर आलोचना हुई थी। इस लेकर अब एक आधिकारी की तरफ से सफाई दी गई है। आधिकारी ने रेलमंत्री के समय पर ना पहुंचने की वजह बताई है। 

दरअसल रेलमंत्री हादसे के समय अमेरिका में थे। घटना की सूचना मिलते ही वो जल्द से जल्द देश लौटना चाहते थे लेकिन उन्हें किसी भी फ्लाइट में टिकट नहीं मिली। खबर के मुताबिक, भारत लौटने के लिए रेलमंत्री एयरपोर्ट तक पहुंच गए थे लेकिन एयर इंडिया समेत किसी भी फ्लाइट में टिकट ना होने की वजह से उन्हें वापस जाना लौटना पड़ा था। एक एयरपोर्ट पर उन्हें 12 घंटे तक इंतजार भी किया, फिर कई उड़ानों के बाद वो भारत वापस आए थे। 

गौरतलब है कि रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था- 'अमृतसर में हुए भयानक ट्रेन हादसे से गहरा दुख पहुंचा है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। रेलवे की ओर से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मैं अमेरिका में अपने सारे कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और तुरंत इंडिया वापस लौट रहा हूं।' बता दें कि रेलमंत्री हादसे के दो दिन बाद यानी 22 अक्टूबर को भारत लौटे हैं।

टॅग्स :पीयूष गोयलअमृतसर रेल हादसाएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण