लाइव न्यूज़ :

अमृतसर ट्रेन हादसा: हमदर्दी दिखाने पहुंचे शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी पर भीड़ का फूटा गुस्सा, हवाई फायर कर गार्ड ने बचाया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 20, 2018 08:38 IST

हादसे के बाद लोगों को सांत्वना देने और हालात का जायजा लेने शिक्षामंत्री ओम प्रकाश सोनी पहुंचे थे।

Open in App

पंजाब के के अमृतसर के चौड़ा फाटक के पास हुए शुक्रवार शाम भयानक ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों ने हादसे का खौफनाक मंजर बयां किया। इस हादसे में अब तक 60 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा लोगों के गंभीर रूप से घाय़ल होने की बात कही जा रही है। ऐसे में हादसे के बाद लोगों को सांत्वना देने और हालात का जायजा लेने शिक्षामंत्री ओम प्रकाश सोनी पहुंचे थे।

शिक्षामंत्री ओम प्रकाश सोनी जैसे की हमदर्दी के लिए पहुंचे लोगों को गुस्सा उन पर फूट पड़ा। दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुस्से में लोगों उन्हें थप्पड़ तक जड़ दिया है। इतना ही नहीं इस दौरान हालात बेकाबू होने को आ गए कि उनके सिक्योरिटी गार्ड ने हवाई फायर कर उन्हें बड़ी मुश्किल से वहां से निकाला गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को राजकीय शोक की घोषणा की है। इसके मद्देनजर आज प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

घटना पर रेलवे का बयान

रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि हमें इस बारे में जानकारी नहीं दी गई थी और हमारी तरफ से कार्यक्रम के लिये कोई मंजूरी नहीं दी गई थी। यह अतिक्रमण का स्पष्ट मामला है और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा आधी रात को ही एयरफोर्स के विशेष विमान से घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ रेलवे के आलाधिकारी भी मौजूद रहे। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का कहना है कि ट्रेन हॉर्न दिया था। लेकिन चूंकि वहां रावण दहन किया जा रहा था और पटाखों की आवाज गूंज रही थी। इसलिए लोगों को ट्रेन के हॉर्न की आवाज नहीं सुनाई दी।

टॅग्स :अमृतसर रेल हादसारेल हादसापंजाबअमरिंदर सिंहपीयूष गोयलनरेंद्र मोदीनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील