लाइव न्यूज़ :

आजादी का अमृत महोत्सव: कांग्रेस ने साझा किया नेहरू के 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' भाषण का मसौदा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 14, 2022 22:06 IST

कांग्रेस के जयराम रमेश ने संविधान सभा में 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि सत्र में दिए गए नेहरू के भाषण का वीडियो साझा करते हुए उसे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि में दिए नेहरू के भाषण का वीडियो साझा किया जयराम रमेश ने ट्वीट करके नेहरू के 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' भाषण का हस्तलिखित मसौदा साझा किया 'आधी रात को जब पूरी दुनिया सो रही है, भारत जागेगा अपने नये जीवन और आजादी के लिए'

दिल्ली: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा 14 अगस्त की आधी रात को अंग्रेजों के साथ किये आजादी का हस्तलिखित मसौदे को साझा करके उनके भाषण 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' को 'नियति के साथ साक्षात्कार' बताया है।

कांग्रेस मीडिया सेल के महासचिव जयराम रमेश ने 15 अगस्त 1947 को संविधान सभा में मध्यरात्रि सत्र में दिए गए नेहरू के भाषण का वीडियो साझा करते हुए उसे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया है।

जयराम रमेश ने ट्वीट करके कहा, "75 साल पहले आधी रात के बाद नेहरू ने अपना अमर 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' भाषण दिया था। यहां उनका हस्तलिखित मसौदा 14 अगस्त 47 का है। जिसे नेहरू ने बतौर 'डेट विद डेस्टिनी' के तौर पर लिखा था।"

नेहरू ने अपने ड्राफ्ट नोट में लिखा, "बहुत साल पहले हमने नियति के साथ एक तारीख तय की थी और अब समय आ गया है कि हम अपनी प्रतिज्ञा को पूरी तरह से या फिर बहुत हद तक पूरा करेंगे। आधी रात को जब पूरी दुनिया सो रही है, भारत जागेगा अपने नये जीवन और आजादी के लिए।"

इसके साथ ही नेहरू ने अपने ड्राफ्ट नोट में यह भी लिखा था, "हमारा क्षण आता गया है, जो इतिहास में शायद कभी ही आता है, जब हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। जब एक युग समाप्त होता है और जब राष्ट्र की आत्मा, लंबे समय से दबी हुई थी, अब बोलेगी। यही उचित समय है कि इस महत्वपूर्ण क्षण में हम मानवता के लिए भारत और उसके लोगों की सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प लें।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरूआजादी का अमृत महोत्सवस्वतंत्रता दिवसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील