लाइव न्यूज़ :

आजादी का अमृत महोत्सव : पाकिस्तान के 75 शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:09 IST

Open in App

पाकिस्तान के सिंधी हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मुरलीधर (70) इंदौर में रह रहे उन 75 शरणार्थियों में शामिल हैं जिन्हें भारत की आजादी के "अमृत महोत्सव" के तहत मंगलवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। प्रशासन द्वारा नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने के दौरान भावुक हुए मुरलीधर ने "जय हिंद" का नारा लगाते हुए कहा,"मुझे पाकिस्तान छोड़कर भारत आए 30 साल हो गए हैं। आखिरकार मुझे भारत की नागरिकता मिल गई है। इस पल मुझे इस कदर खुशी हो रही है, जैसे आज दीपावली का त्योहार हो।"मातृभूमि पाकिस्तान छोड़कर भारत आईं एक अन्य शरणार्थी अंजलि (25) ने कहा, "पाकिस्तान में महिलाओं को सम्मान, स्वतंत्रता और पढ़ाई के जरिये आगे बढ़ने के वे मौके नहीं मिल पाते, जो हमें भारत में मिल रहे हैं। भारत के लोगों ने हमें (शरणार्थी समुदाय) बहुत अच्छे तरीके से स्वीकार किया है।" कार्यक्रम के दौरान इंदौर के भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के मंदिरों पर लगातार हमले हो रहे हैं और हिंदुओं को वहां धार्मिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है। लोकसभा सदस्य ने कहा, "पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हर साल कम से कम 1,000 हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण किया जा रहा है। इसलिए इस समुदाय के भयभीत लोग भारत में शरण लेने को मजबूर हैं।" लालवानी ने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान से पलायन कर आए शरणार्थियों की पूरी मदद कर रही है और अकेले इंदौर में इसी साल 600 से ज्यादा पाकिस्तानी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इंदौर में 3,000 से ज्यादा पाकिस्तानी शरणार्थियों के भारतीय नागरिकता के आवेदन लंबित हैं और उन्होंने प्रशासन से कहा है कि वह इनका जल्द निपटारा करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी