लाइव न्यूज़ :

Amravati Lok Sabha Seat: 'कांग्रेस को महिलाओं का सोना कभी छीनने नहीं देंगे', अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 26, 2024 12:18 IST

Amravati Lok Sabha Seat: अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने शुक्रवार को अपना वोट डाला। वोट डालने वाली तस्वारी उनकी सामने आई है

Open in App
ठळक मुद्देअमरावती लोकसभा सीट के लिए दूसरे चरण में मतदान चल रहा हैअमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने शुक्रवार को अपना वोट डालानवनीत राणा ने कहा, कांग्रेस को महिलाओं का सोना कभी छीनने नहीं देंगी

Amravati Lok Sabha Seat:अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने शुक्रवार को अपना वोट डाला। वोट डालने वाली तस्वारी उनकी सामने आई है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को महिलाओं का सोना कभी छीनने नहीं देंगी। नवनीत 2019 के लोकसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीती थीं।

मतदान केंद्र से बाहर आने के दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की परिपक्वता पर सवाल उठाया। राणा ने कहा कि हम 52 वर्षीय राहुल गांधी से और क्या उम्मीद कर सकते हैं। अगर कोई स्त्री धन हड़पने की बात करता है तो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है।

कांग्रेस पार्टी के लोग कहते हैं कि राहुल परिपक्व हो गये हैं। राणा ने कहा, अगर किसी को परिपक्व होने में 52 साल लगते हैं तो मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। राणा ने कहा कि राहुल गांधी जैसे 52 वर्षीय परिपक्व व्यक्ति को महिलाओं का सोना और संपत्ति छीनने में 50 साल और लगेंगे। राणा ने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में संविधान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वह उन अधिकारों के लिए लड़ेंगी जो डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा लिखित इस देश का संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया है। जब तक सूरज रहेगा, संविधान रहेगा और हम उन अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे। यहां बताते चले कि  अमरावती में दूसरे चरण का मतदान चल रहा है।

मुझे आशीर्वाद देंगे

नवनीत राणा ने कहा कि मैंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और अपने परिवार के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद लिया। मेरे अमरावती के लोग समझते हैं कि मतदान देश के लिए है और आज वे अपनी बहू और एक छोटी पार्टी कार्यकर्ता के लिए 100 फीसदी वोट करके अपना आशीर्वाद देंगे। 

महाराष्ट्र की आठ लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। महाराष्ट्र की पांच संसदीय सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।

टॅग्स :अमरावतीनवनीत राणाकांग्रेसamravati-pcलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Election 2024Lok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?