लाइव न्यूज़ :

अमित शाह की सुरक्षा में कितने का हुआ खर्चा, सीआईसी ने कहा- ब्योरा नहीं दिया जा सकता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 27, 2018 09:43 IST

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा में कितना पैसा खर्च होता है ये हर कोई जानना चाहता है लेकिन केंद्रीय सूचना आयोग (सीआइसी) ने इसका ब्योरा देने से मना कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा में कितना पैसा खर्च होता है ये हर कोई जानना चाहता है लेकिन  सेंट्रल इंफ्रनेशन कमीशन (सीआइसी) ने इसका ब्योरा देने से मना कर दिया है। आरटीआई के निजी और सुरक्षा संबंधी छूट का हवाला देते हुए सीआइसी ने जानकारी देने से मना कर दिया है। याचिकाकर्ता की अपील को खारिज करते हुए किसी व्यक्ति को सुरक्षा घेरा प्रदान करने संबंधी नियमों के बारे में पूछा था।

जब अमित शाह राज्यसभा के सदस्य नहीं थे उस समय 2014 में दीपक जुनेता नाम के एक सख्श ने जानकारी मांगी थी। दीपक ने सरकार से सुरक्षा पाने वालों  के बारे में जानकारी मांगी थी। इस पर  गृह मंत्रालय ने धारा 8 (1) (जी) का हवाला देते हुए सूचना देने से मना कर दिया जो किसी व्यक्ति की जान या शारीरिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाली जानकारी को उजागर करने से छूट प्रदान करती है। इतना ही नहीं आरटीआई के कानून धारा 8(1) के बारे में बताते हुए कहा गया है कि किसी की भी व्यक्तिगत जानकारी नहीं दी जा सकती है, सुरक्षा में कितना खर्चा होता है नहीं बताया जा सकता हैष

इसके बाद  दीपक जुनेजा ने सीआईसी के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी जहां सुरक्षा आयोग ने इसको रद्द करते हुए कहा कि आयोग को पहले इस बात का अध्ययन करना था कि याचिकाकर्ता द्वारा मांगी गयी जानकारी को आरटीआई कानून की धारा 8 (1) की उपधाराओं (जी) और (जे) के तहत छूट प्राप्त है या नहीं। 

जिसके बाद फिर से कहा गया है कि सुरक्षा देने और सुरक्षा रखना सरकार का काम और जिम्मेदारी है। जहां लाभार्थी उच्च पद पर है और खतरे की आशंका के चलते जरूरी कामकाज नहीं कर सकता।  दरअसल याचिकाकर्ता का मानना है कि इन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा का खर्च सरकारी खजाने से नहीं किया जाना चाहिए।याचिकाकर्ता के मुताबिक अमित शाह को जुलाई 2014 से गृह मंत्रालय ने जेड प्लस श्रेणी का सुरक्षा घेरा प्रदान कर रखा है जबकि वे किसी संवैधानिक या वैधानिक पद पर नहीं हैं।

टॅग्स :अमित शाहआरटीआईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos