लाइव न्यूज़ :

राहुल, प्रियंका गांधी कर रहे हैं अल्पसंख्यकों को गुमराह, दिल्ली में हिंसा के लिए सीएम केजरीवाल जिम्मेदारः शाह

By एएनआई | Updated: January 6, 2020 18:34 IST

गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर नागरिकता (संशोधन) कानून का विरोध करने पर बड़ा हमला किया, साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर अल्पसंख्यकों को भटकाने का आरोप भी लगाया है। इसके अलावा शाह ने दावा किया कि देश में हो रहे दंगों के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जिम्मेदार है। 

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने कांग्रेस पार्टी पर नागरिकता (संशोधन) कानून का विरोध करने पर बड़ा हमला किया।शाह ने कहा कि आप और कांग्रेस, विशेष रूप से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी देश के अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे हैं। शाह ने पूछा कि जिन छात्रों ने भारत के खिलाफ नारे लगाए थे क्या उन्हें सलाखों में डाला जाना चाहिए या नहीं?

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में एक सभा को संबोधित किया। शाह ने कांग्रेस और आप पर बड़ा हमला किया। नागरिकता (संशोधन) कानून पर शाह ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश और दिल्ली में हो रहे दंगों के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जिम्मेदार है। शाह ने कहा कि आप और कांग्रेस, विशेष रूप से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी देश के अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे हैं। सीएए के तहत किसी भी नागरिकता नहीं छीनी जाएगी। इस कानून के जरिए लोगों को नागरिकता दी जाएगी। यह पार्टियां जिम्मेदार हैं जो दंगे हुए हैं।

शाह ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजधानी में  केंद्र सरकार की  योजनाओं को लागू करने की स्वीकृति नहीं दे रहे हैं। आप सरकार दिल्ली में गरीबों के नुकसान की सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। केजरीवाल जी अपने राजनीतिक हित के लिए आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं होने दे रहे हैं। लोग आपकी सच्चाई जान चुके हैं, केजरीवाल जी। एमसीडी और लोकसभा चुनाव में आप सरकार साफ हो गई है।'

शाह ने किसी विशेष घटना या प्रदर्शन का जिक्र ना करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल पर आरोप लगया कि वह पुलिस को मुकदमा दायर करने की अनुमति नहीं दे रहे है, जिन्होंने भारत के खिलाफ नारे लगाए थे। जिन छात्रों ने भारत के खिलाफ नारे लगाए थे, क्या उन्हें सलाखों में डाला जाना चाहिए या नहीं? लेकिन केजरीवाल पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।'

शाह ने दिल्ली में 'The Delhi CycleWalk' उद्घाटन के संबोधन के दौरान ये बयान दिए थे। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरदीप पुरी और नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थीं।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीकांग्रेसप्रियंका गांधीराहुल गांधीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ