लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने द्रमुक-कांग्रेस गठजोड़ पर भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना, कहा- इस तरह का गठबंधन अच्छा शासन कैसे दे सकता है?

By भाषा | Updated: February 22, 2019 20:02 IST

लोकसभाा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे पर द्रमुक तथा कांग्रेस के बीच बातचीत को अंतिम रूप दिये जाने के दो दिन बाद भाजपा अध्यक्ष ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Open in App

 द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को पिछली संप्रग सरकार में सामने आये 2जी स्पेक्ट्रम और अन्य घोटालों का जिक्र किया और पूछा कि इस तरह का कोई गठबंधन अच्छा शासन कैसे दे सकता है।

शाह ने द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि पिछली संप्रग सरकार के दौरान तमिलनाडु के विकास में दिये योगदान का हिसाब दें। शाह ने कहा कि उनके पास केवल भ्रष्टाचार का हिसाब है।

लोकसभाा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे पर द्रमुक तथा कांग्रेस के बीच बातचीत को अंतिम रूप दिये जाने के दो दिन बाद भाजपा अध्यक्ष ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

उन्होंने कहा कि राजग सरकार का आतंकवाद को लेकर कतई बर्दाश्त नहीं करने का रवैया है।

तमिलनाडु के लिए नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि सरकार ने राज्य में अवसंरचना परियोजनाओं के लिए पांच गुना अधिक धन दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राहुल और स्टालिन दोनों को चुनौती दे रहा हूं कि बताएं कि उनके कार्यकाल में क्या हुआ। वे हिसाब नहीं दे सकते। कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन पर भ्रष्टाचार का हिसाब है, विकास का नहीं।’’

शाह ने कहा, चाहे अन्नाद्रमुक हो या पीएमके या फिर भाजपा, पार्टी कार्यकर्ताओं को गठबंधन के उम्मीदवारों जिताने के लिये काम करना है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना सुनिश्चित किया जा सके।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब