लाइव न्यूज़ :

सत्यपाल मलिक के आरोपों पर बोले अमित शाह- 'अंतरात्मा उस वक्त क्यों जागृत नहीं होती जब लोग सत्ता में होते हैं'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 22, 2023 13:48 IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक इन दिनों केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। हाल ही उन्होंने पुलवामा हमले सहित कई मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए है। अब पलटवार करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सत्यपाल मलिक की बात सही है तो वे गवर्नर रहते हुए चुप क्यों रहे?

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत रही है - अमित शाहकांग्रेस ने कर्नाटक में PFI को संभाल कर रखा - अमित शाहमोदी जी पर निजी हमले करने की शुरुआत सोनिया गांधी ने 'मौत का सौदागर' कहकर की थी- अमित शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सत्यपाल मलिक को सारी बातें हमारा साथ छोड़ने के बाद ही क्यों याद आ रही हैं?

अमित शाह 'इंडिया टुडे राउंडटेबल' कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। यहां एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "उनको ये सारी बातें हमारा साथ छोड़ने के बाद ही क्यों याद आ रही हैं? अंतरात्मा उस वक्त क्यों जागृत नहीं होती जब लोग सत्ता में होते हैं। सत्यपाल मलिक की बात सही है तो वे गवर्नर रहते हुए चुप क्यों रहे? सत्यपाल मलिक को गवर्नर रहते हुए ही इस विषय पर बोलना चाहिए था। जो बातें उन्होंने कही हैं वो सार्वजनिक चर्चा के विषय नहीं हैं।"

केंद्रीय गृहमंत्री कर्नाटक विधानसभा चुनावों पर भी बात की और कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। शाह ने कहा, "मैं कर्नाटक की जनता को कहना चाहता हूं कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार से ही विकास संभव है। क्योंकि कई राज्य सरकारों का हमें अनुभव है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को यश मिलेगा, इस भय से वे लोग गरीब कल्याण की योजनाओं को गरीबों तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिल्लीवालों को नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल को डर है कि इससे मोदी जी को यश मिलेगा।  किसान सम्मान निधि का लाभ कई सालों से बंगाल के किसानों को नहीं मिला, क्योंकि ममता जी नहीं चाहती थी कि किसानों के खाते में मोदी जी के चेक जाए। कांग्रेस ने कर्नाटक में PFI को संभाल कर रखा, बचाकर रखा, समर्थन करके रखा। भारतीय जनता पार्टी ने  PFI पर बैन लगाकर नकेल कसने का काम किया है। इसका सबसे बड़ा फायदा कर्नाटक को होने जा रहा है।"

पीएम मोदी पर निजी हमलों के सवाल पर शाह ने कहा, "मोदी जी पर निजी हमले करना कोई नई बात नहीं है। इसकी शुरूआत 'मौत का सौदागर' कहकर सोनिया गांधी ने की थी।तब से लेकर जब-जब मोदी जी पर निजी हमले किए गए, मोदी जी हमेशा और मजबूत हुए हैं। जनता ने उनका और समर्थन किया है और मुझे पूरा भरोसा है कि 2024 में 300 से ज्यादा सीटों के साथ फिर एक बार भाजपा की सरकार बनेगी।"

राहुल गांधी के मामले पर अमित शाह ने कहा, "राहुल गांधी ने ओबीसी का अपमान किया है तो माफी मांगने और न मांगने का फैसला भी वही करेंगे। कानून उनके समय में बना, जब मनमोहन सिंह इसे बदलना चाहते थे तो उन्होंने उनका ऑर्डिनेंस फाड़ डाला। मैं सिर्फ यही कहना चाहूंगा कि इस देश में कानून से ऊपर कोई नहीं है।"

टॅग्स :अमित शाहकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीSatya Pal Malikअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप