लाइव न्यूज़ :

असम में अमित शाह ने कांग्रेस के खिलाफ भरी हुंकार, बोले- भाजपा ने असम में शांति और विकास सुनिश्चित किया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 15:07 IST

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि कांग्रेस एआईयूडीएफ प्रमुख बदरूद्दीन अजमल सत्ता में आ गए, तो क्या असम घुसपैठियों से सुरक्षित रह पाएगा? क्या लोग चाहते हैं कि राज्य में और घुसपैठिए आ जाएं?

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि यह चुनाव विधायकों या मुख्यमंत्री को चुनने के लिए नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए है कि विकास जारी रहे।अमित शाह बोले कि लोगों के उत्साह को देखकर यह साबित होता है कि असम में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

जोनाई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक चुनावी रैली में कहा कि भाजपा ने बीते पांच वर्षों के दौरान असम में शांति और विकास सुनिश्चित किया है। असम में आज अपनी तीन चुनावी रैलियों में से पहली रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि पांच साल पहले जब कांग्रेस राज्य की सत्ता में थी, तब आंदोलन, हिंसा, बम विस्फोट, लोगों की मौत होना और कर्फ्यू लगना आम बात थी।

शाह ने कहा, ‘‘आतंकवाद का नंगा नाच चारों ओर चल रहा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘(कांग्रेस नेता) राहुल गांधी असम की ‘अस्मिता’ की रक्षा की बात करते हैं, लेकिन आज मैं उनसे सार्वजनिक रूप से पूछना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस एआईयूडीएफ प्रमुख बदरूद्दीन अजमल को अपनी गोदी में बैठाकर यह कर पाएगी?’’

शाह ने कहा कि यदि अजमल सत्ता में आ गए, तो क्या ‘‘असम घुसपैठियों से सुरक्षित रह पाएगा? क्या लोग चाहते हैं कि राज्य में और घुसपैठिए आ जाएं?’’ उन्होंने कांग्रेस पर ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की नीति ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ है।

उन्होंने दावा किया कि ‘‘कांग्रेस ने असमिया लोगों और बंगाली लोगों के बीच झगड़ा लगवाया, मैदानी इलाकों और पहाड़ी इलाकों के बीच, ऊपरी असम और निचले असम के बीच झगड़ा करवाया, जबकि भाजपा सभी छोटे समुदायों को साथ लेकर आई और विकास के जरिए उन्हें जोड़ा।’’ शाह ने कहा, ‘‘इस चुनाव में लोगों को यह तय करना है कि वे शांति और विकास चाहते हैं या नहीं।

यह चुनाव विधायकों या मुख्यमंत्री को चुनने के लिए नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए है कि विकास जारी रहे और असम का गौरव और वैभव और बढ़े।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों के उत्साह को देखकर यह साबित होता है कि असम में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। जोनाई के अलावा शाह माजुली और उदलगुरी में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। शाम में वह गुवाहाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। 

टॅग्स :असमअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो