लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने राफेल सौदे पर शरद पवार के बयान को सराहा, राहुल पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: September 28, 2018 04:12 IST

Open in App

नई दिल्ली, 27 सितंबर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राकांपा नेता शरद पवार के उस बयान की सराहना की जिसमें उन्होंने कहा है कि राफेल सौदे में लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा पर संदेह नहीं है । शाह ने गुरूवार को राहुल गांधी से अपने सहयोगी पर भरोसा करने को कहा जिन्होंने दलगत राजनीति से उपर राष्ट्रहित को रखा ।

अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ मैं पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ नेता शरद पवार का दलगत राजनीति से उपर राष्ट्रहित को रखने और सच बोलने के लिये उनकी सराहना करता हूं । प्रिय राहुल गांधी, आपको सहयोगी और शरद पवार के जैसे कद्दावर नेता पर भरोसा करना चाहिए । ’’

उन्होंने अपने ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष को भी जोड़ा जिसके साथ शरद पवार के बयान की खबर संलग्न थी ।

ऐसे समय में जब राफेल सौदा मामले में कांग्रेस नीत विपक्ष सरकार पर निशाना साध रही है, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने एक मराठी चैनल को साक्षात्कार में कहा है कि लोगों को मोदी की मंशा पर संदेह नहीं है ।

अमित शाह ने गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा को मेड इन चाइना बताने के लिये भी राहुल गांधी पर निशाना साधा ।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी, आपके परिवार ने सरदार पटेल का अपमान किया, लोगों के दिलों में बसी उनकी विरासत को मिटाने का असफल प्रयास किया । ’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ स्टैच्यू आफ यूनिटी पर आपका झूठ सरदार पटेल के प्रति घृणा का एक अन्य प्रदर्शन है । ’’ शाह ने कहा कि ऐसे समय में जब भारत एकजुट होकर भव्य ‘स्टैच्यू आफ यूनिटी’ का निर्माण कर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दे रहा है, कांग्रेस अध्यक्ष परियोजना को लेकर झूठी अफवाह फैलाने में लगे हैं, शर्मनाक ।

टॅग्स :राफेल सौदाअमित शाहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील