लाइव न्यूज़ :

गोडसे विवाद पर सामने आए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कहा- इन बयानों का पार्टी से कोई संबंध नहीं

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 17, 2019 12:52 IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गोडसे पर विवादित बयानों को गंभीरता से लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा, अनंत हेगड़े और नलीन कटील के बयानों को अनुशासनात्मक समिति के पास भेजेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गोडसे पर विवादित बयानों को गंभीरता से लेने का फैसला किया है।इससे पहले बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा, अनंत कुमार हेगड़े और नलीन कटील ने विवादित बयान दिए थे।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गोडसे पर विवादित बयानों को गंभीरता से लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा, अनंत हेगड़े और नलीन कटील के बयानों को अनुशासनात्मक समिति के पास भेजेंगे। 

शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'विगत 2 दिनों में श्री अनंतकुमार हेगड़े, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और श्री नलीन कटील के जो बयान आये हैं वो उनके निजी बयान हैं, उन बयानों से भारतीय जनता पार्टी का कोई संबंध नहीं है।'

उन्होंने लिखा, 'इन लोगों ने अपने बयान वापिस लिए हैं और माफ़ी भी मांगी है। फिर भी सार्वजनिक जीवन तथा भारतीय जनता पार्टी की गरिमा और विचारधारा के विपरीत इन बयानों को पार्टी ने गंभीरता से लेकर तीनों बयानों को अनुशासन समिति को भेजने का निर्णय किया है। अनुशासन समिति तीनों नेताओं से जवाब मांगकर उसकी एक रिपोर्ट 10 दिन के अंदर पार्टी को दे, इस तरह की सूचना दी गयी है।'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर सवाल खड़ा किया है। सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जब साध्वी प्रज्ञा, गोडसे को देशभक्त बताती हैं और ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की जाती है तो मोदी खामोश रहते हैं। मैं यही प्रार्थना और आशा कर सकता हूं कि मूक बने ज्यादातर लोग हिंसा को दरकिनार करेंगे।’’

इससे पहले बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा, अनंत कुमार हेगड़े और नलीन कटील ने विवादित बयान दिए थे। पार्टी के किनारा करने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने अपना बयान वापस ले लिया और माफी मांगी है। अनंत किमार हेगड़े ने कहा कि उनका अकाउंट हैक करके ये ट्वीट किए गए थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो