लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के सामने बोले राहुल बजाज, मोदी सरकार की आलोचना करने की आजादी नहीं, लोग बोलने से डरते हैं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 1, 2019 08:01 IST

राहुल बजाज ने कहा, ''आप अच्छा काम कर रहे हैं, पर अगर हम आपकी खुलेआम आलोचना करना चाहते हैं, तो इस बात का भरोसा नहीं है कि आप उसे बर्दाश्त करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री शाह ने जवाब दिया, ''किसी को डरने की जरूरत नहीं हैअमित शाह ने कहा, ''हमने प्रज्ञा ठाकुर के बयान की निंदा की थी.''

उद्योगपति राहुल बजाज ने आज कहा कि मोदी सरकार की खुलेआम आलोचना करने से देश का आम नागरिक डरता है और वे नहीं जानते कि सरकार आलोचना को सही मायनों में समझेगी. अंग्रेजी अखबार 'इकोनॉमिक टाइम्स' के ईटी अवार्ड्स-2019 के दौरान मंच पर बैठे हुए गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बजाज ने कंपित और भर्राती हुई आवाज में कहा, ''ये माहौल है... वो हमारे मन में है. कोई बोलेगा नहीं. कोई बोलेगा नहीं हमारे इंडस्ट्रियलिस्ट में. मैं यह खुलेआम कह रहा हूं. एक माहौल तैयार करना पड़ेगा. यूपीए-2 सरकार में हम किसी को भी गाली दे सकते थे. आपके खिलाफ बोलने से लोग डरते हैं. आप अच्छा काम कर रहे हैं, तो फिर लोगों को बोलने की आजादी क्यों नहीं?''

उन्होंने कहा, ''आप अच्छा काम कर रहे हैं, पर अगर हम आपकी खुलेआम आलोचना करना चाहते हैं, तो इस बात का भरोसा नहीं है कि आप उसे बर्दाश्त करेंगे. मैं गलत हो सकता हूं. लेकिन, हर कोई इस बात को महसूस करता है. मुझे यहां यह बात कहनी नहीं चाहिए. (वहां मौजूद उद्योगपतियों समेत दूसरी हस्तियों की ओर हाथ दिखाकर...) यहां हंस रहे हैं लोग... कि चढ़ जा बेटा सूली पर. उन्होंने यह भी कहा, ''मैं यहां किसी का स्तुतिगान करने नहीं आया हूं. आप इसे पसंद नहीं करेंगे, लेकिन मेरा नाम (राहुल) जवाहरलाल नेहरू ने रखा था.''

इस पर मंच पर बैठे शाह ने जवाब दिया, ''किसी को डरने की जरूरत नहीं है...'' इसके बाद राहुल बजाज ने भोपाल से भाजपा की सांसद और मालेगांव धमाके की अभियुक्त प्रज्ञा ठाकुर का उल्लेख किया और इस बात को रेखांकित किया कि सत्तारूढ़ भाजपा ने उसे टिकट दिया, जिताया. आपके समर्थन से ही वह जीती. फिर रक्षा संबंधी कमेटी में ले आए. प्रधानमंत्री ने भी कहा था कि उसे मन से माफ नहीं कर पाउंगा.

उन्होंने कहा, ''मैं मंत्रियों से गोडसे को लेकर प्रज्ञा ठाकुर के बयान के बारे में पूछता हूं... क्या कोई शंका है कि वह आतंकवादी था, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी?'' इसके जवाब में शाह ने कहा, ''हमने प्रज्ञा ठाकुर के बयान की निंदा की थी.''

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos