लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Kasganj: 'अखिलेश यादव को जाति में भी अपना परिवार ही दिखाई देता है', चुनावी सभा में बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: April 28, 2024 14:03 IST

Amit Shah In Kasganj: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। अमित शाह ने कासगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि मुझे मालूम है कि वह जातिवाद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कासगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित कियाअमित शाह ने कहा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर के निर्माण को अटकाकर रखा22 जनवरी को मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर जय श्रीराम कर दिया

Amit Shah In Kasganj: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। अमित शाह ने कासगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि मुझे मालूम है कि वह जातिवाद कर रहे हैं। लेकिन अखिलेश यादव को जाति में भी अपना परिवार ही दिखाई देता है। वह खुद कन्नोज से चुनाव लड़ रहे हैं पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ रही हैं। फिरोजाबाद से अक्षय यादव लड़ रहे हैं। बदायूं से आदित्य यादव लड़ रहे हैं। आजमगढ़ से धमेंद्र यादव लड़ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर के निर्माण को अटकाकर, भटकाकर और लटकाकर रखा। जबकि 22 जनवरी को मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर जय श्रीराम कर दिया। लेकिन इन्होंने तो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के न्योता को भी ठुकरा दिया। इसलिए आपको तय करना है कि कार सेवकों पर गोली चलाने वाली पार्टी सपा को वोट देना है या राम मंदिर बनाने वाली अपनी सरकार कुर्बान करने वाली भाजपा और नरेन्द्र मोदी को देना है। ये तय एटा की जनता को करना है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा पिछड़े वर्ग के नाम पर झूठ फैला रहे हैं। वह कहते हैं कि अगर बीजेपी 400 सीटें जीतेगी तो बीजेपी देश में आरक्षण हटा देगी। मैं समझता हूं कि आरक्षण हटाने के लिए हमारे पास पूर्ण बहुमत के साथ दो पूर्ण कार्यकाल थे, लेकिन नरेंद्र मोदी आरक्षण के समर्थक हैं, आज मैं आपको मोदी गारंटी दूंगा कि एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण को भाजपा नहीं हटाएगी न ही हम किसी और को ऐसा करने देंगे।

पीएम ने जातिवाद और परिवारवाद को समाप्त करके गरीबों के कल्याण का यज्ञ चलाया। हर गरीब के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम मोदी जी ने किया। मोदी की गारंटी है- एससी/एसटी और ओबीसी का आरक्षण भाजपा कभी हटाने नहीं देगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअमित शाहAmit Shahjiयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावअखिलेश यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए