लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Jhanjharpur: 'विरोधियों के पास पीएम का कोई चेहरा नहीं', झंझारपुर में बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: April 29, 2024 16:18 IST

Amit Shah In Jhanjharpur: गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को बिहार दौरे पर थे। अमित शाह ने मधुबनी के झंझारपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देझंझारपुर में अमित शाह ने चुनावी सभा को किया संबोधित अमित शाह ने कहा, इंडी गठबंधन के पास पीएम चेहरा नहीं अमित शाह ने कहा, पीएम मोदी इस पूरे देश, बिहार और मिथिलांचल को आधुनिक युग में ले जाना चाहते हैं

Amit Shah In Jhanjharpur: गृह मंत्री अमित शाहलोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को बिहार दौरे पर थे। अमित शाह ने मधुबनी के झंझारपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने अपने संबोधन में इंडी गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विरोधियों के पास पीएम का कोई चेहरा नहीं। अगर इंडी अलायंस की सरकार आएगी तो ये लोग प्रधानमंत्री पद को बांट लेंगे। एक साल शरद पवार प्रधानमंत्री होंगे, एक साल लालू प्रसाद यादव प्रधानमंत्री होंगे,एक साल ममता बनर्जी प्रधानमंत्री होंगी, एक साल स्टालिन प्रधानमंत्री होंगे।

और कुछ बचा कुचा होगा तो राहुल बाबा प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है। बिहार से जातिवाद को समाप्त कर देना। देश से और बिहार से भ्रष्टाचार को समाप्त कर देना। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी इस पूरे देश, बिहार और मिथिलांचल को आधुनिक युग में ले जाना चाहते हैं, जबकि लालू यादव आपको 'लालटेन युग' में ले जाना चाहते हैं। केवल नरेंद्र मोदी जैसा निर्णायक प्रधानमंत्री ही आपको 'लालटेन युग' से 'एलईडी युग' तक ले जा सकता है।

अमित शाह ने कहा कि जिस तरह कर्पूरी ठाकुर जी ने गरीब के घर से आकर बिहार में दलित, गरीब, पिछड़ों की आवाज बुलंद की, उसी तरह नरेन्द्र मोदी ने भी गरीब चाय वाले के घर जन्म लेकर पूरे देश में गरीब कल्याण का यज्ञ शुरू किया। अमित शाह ने कहा कि इंडी अलायंस वाले कहते हैं कि हम वापस आएंगे तो तीन तलाक और मुस्लिम पर्सनल लॉ लाएंगे।

न ये वापस आएंगे और न ही तीन तलाक और मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू होंगे, क्योंकि पूरे देश में भाजपा यूसीपी लाएगी। इंडी अलायंस वाले कहते हैं कि हम वापस आएंगे तो जम्मू कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू करेंगे। अरे राहुल बाबा, पुश्तें लग जाएंगी, क्योंकि जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता जिंदा है, तब तक धारा 370 कोई भी वापस नहीं ला सकता।

टॅग्स :अमित शाहAmit Shahjiझंझारपुरझांझरपूरबेगूसराय लोकसभा सीटलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट