लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Mandla: 'सपने में भी आप शासन में नहीं आ सकते', मध्यप्रदेश में बोले गृह मंत्री अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: April 11, 2024 14:20 IST

Amit Shah In Mandla: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थे। यहां पर अमित शाह ने मंडला लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देघमंडिया गठबंधन है उसका एकमात्र मकसद है अपने परिवारजनों को आगे बढ़ाने का हैपीएम मोदी का एकमात्र लक्ष्य है गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने का है10 वर्ष में 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम मोदी ने किया

Amit Shah In Mandla: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थे। यहां पर अमित शाह ने मंडला लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज मैं यहां आया हूं आप सभी को मालूम है कि लोकसभा का चुनाव आया है। इस मंडला की जनता ने अपना प्रतिनिधि को चुनना है। अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि ये जो घमंडिया गठबंधन है, उसका एकमात्र मकसद है। अपने परिवारजनों को आगे बढ़ाने का है, जबकि पीएम मोदी का एकमात्र लक्ष्य है। गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने का है। एक ओर पीएम मोदी हैं, जिन्होंने करोड़ों गरीबों के लिए काम किया, तो दूसरी ओर अपने परिवार के लिए जीने वाला घमंडिया गठबंधन है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने, तब उन्होंने ​कहा था, 'मेरी ये सरकार गरीबों की, दलितों की, आदिवासियों की, पिछड़ों की सरकार होगी'। 10 वर्ष में 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम मोदी ने किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया, लेकिन जनजातियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। मैं राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं, क्या आपने कभी गरीब आदिवासी बेटे-बेटी को राष्ट्रपति पद पर बिठाया। पीएम मोदी ने ओडिशा की गरीब आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सारे वादे पूरे करके आगे बढ़ रही है। बीते 10 वर्षों में पीएम मोदी देश के अर्थतंत्र को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर लेकर आए। उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दो, भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र में 10 साल तक कांग्रेस का शासन था, आए दिन आतंकी देश में बम धमाके करते थे और कांग्रेस कुछ नहीं बोलती थी। 2014 के बाद आतंकियों ने उरी और पुलवामा में हमला किया, 10 दिन के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर भारत ने पाकिस्तान ​के घर में घुस कर आतंकियों का सफाया किया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशMadhya Pradesh Congressअमित शाहमोहन यादवलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव